फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   App-based transport services will provide last-mile connectivity to the Metro.

Noida News: मेट्रो से लास्ट माइल कनेक्टिविटी को ऐप आधारित परिवहन सेवाएं जुड़ेंगी

Sun, 16 Aug 2026 11:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
App-based transport services will provide last-mile connectivity to the Metro.
मेट्रो से लास्ट माइल कनेक्टिविटी को ऐप आधारित परिवहन सेवाएं जुड़ेंगी
विज्ञापन

-नोएडा मेट्रो ने शुरू की तैयारी, एनएमआरसी अपना एक ऐप बनाएगा जिससे जोड़ी जाएंगी कैब कंपनियां

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) अपने यात्रियों के लिए लास्ट माइल कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए ऐप आधारित कार, ऑटो, बाइक सेवा देने वाली कंपनियों को जोड़ने की तैयारी में है। इसके लिए पिछले दिनों एनएमआरसी के साथ कैब कंपनियों की बैठक भी हुई है। अब आगे की तैयारी यह है कि इन नोएडा मेट्रो अपना ऐप लाएगा। इस ऐप पर यात्री टिकट, कार्ड रिचार्ज सुविधा के साथ ऐप आधारित टैक्सी सेवा की बुकिंग का विकल्प होगा। वहीं कैब कंपनियां भी उस चिन्हित रूट विशेष पर एक यात्री के साथ व शेयरिंग में शटल के रूप में सवारी का विकल्प देंगी।
यात्रियों के आवागमन का एक डेटा तैयार हो जाएगा जिससे ऑटो भी कई यात्रियों के लिए एक रूट पर जा सकेगा। यात्रियों को एनएमआरसी के ऐप से कार, बाइक, टैक्सी बुक करने पर किराया भी उतना ही लगेगा जितना की उस कंपनी का होगा। लेकिन एनएमआरसी की तरफ से स्टेशन परिसर के आस-पास वाहन खड़ा करने की जगह दिए जाने से इंतजार का समय कम हो जाएगा।
विज्ञापन




एनएमआरसी अधिकारियों ने बताया कि 4 अगस्त को मेरठ में मंडलायुक्त कार्यालय में एक बैठक हुई थी। बैठक में नोएडा और गाजियाबाद के मेट्रो स्टेशनों से लास्ट माइल कनेक्टिविटी सुधारने पर जोर दिया गया था। निगम ऑटो-रिक्शा, ई-रिक्शा, कैब, टैक्सी और बाइक जैसे सार्वजनिक परिवहन साधनों को एकीकृत करने पर विचार कर रहा है। कार्यकारी निदेशक क्रांति शेखर सिंह ने बताया कि इसका उद्देश्य यात्रियों के लिए अधिक व्यवस्थित लास्ट माइल कनेक्टिविटी विकल्प प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब एक्वा मेट्रो में लगातार बढ़ रही यात्रियों की संख्या
13 अगस्त को एक दिन में 93,887 यात्रियों ने सफर किया। यह यात्री आंकड़ा अब तक एनएमआरसी के लिए सबसे ज्यादा है। इसके पहले 70-71 हजार यात्री संख्या का औसत सर्वोच्च रहा है। 2019 में एक्वा लाइन पर मेट्रो का संचालन जब शुरू हुआ था तब धीरे-धीरे कर यात्रियों की संख्या बढ़ी थी। 2020 फरवरी तक यहां औसत यात्री संख्या 30 से 35 हजार तक पहुंच गई थी। लेकिन फिर कोविड और लॉकडाउन के चलते संचालन बंद हुआ। इसके बाद लॉकडाउन हटने पर फिर से यात्री संख्या बढ़ाने के लिए नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन को मशक्कत करनी पड़ी। मार्च 2025 में यात्री संख्या का प्रतिदिन का औसत करीब 54,000 रहा था। इसके बाद धीरे-धीरे यात्री संख्या बढ़ी है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed