{"_id":"6a81e22bc979093d47048dca","slug":"dsfg-grnoida-news-c-491-1-rgh1002-9438-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो..
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। यमुना सिटी के परौरी गांव में रविवार सुबह घर की छत पर काम कर रहे युवक की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने जेवर-खुर्जा रोड पर नहर के पास शव रखकर जाम लगा दिया। सीमा क्षेत्र का मामला होने के चलते जेवर और बुलंदशहर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया ।
परौरी निवासी किसान किशोरी का पुत्र नीरज रविवार सुबह घर की छत पर काम कर रहा था। इसी दौरान वह छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि हाईटेंशन लाइन काफी नीचे से गुजर रही है। इसे हटाने या सुरक्षित करने की मांग पहले भी की जा चुकी है।
जेवर थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि मामला बुलंदशहर जिले के थाना जहांगीरपुर का था। सीमा क्षेत्र होने के चलते जेवर पुलिस भी मौके पर पहुंची थी और शांति व्यवस्था को कायम कराया। बुलंदशहर पुलिस की ओर से शव का पोस्टमार्टम और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।