{"_id":"6a81e1149636260d2b0c6abc","slug":"potholes-on-the-roads-accountability-missing-grnoida-news-c-23-1-lko1064-103334-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सड़कों पर गड्ढे... जिम्मेदारी गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सड़कों पर गड्ढे... जिम्मेदारी गायब
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित बिसरख पुल पर टूट रहीं रोड पर बने गड्ढे । अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंडन पुल और राइस गोल चक्कर के पास हुए गड्ढे, सता रहा हादसों का डर
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बारिश की वजह से खराब हुई सड़कें लोगों के लिए हादसे की वजह बन रही हैं। ग्रेटर नोएडा के सेक्टरों और गांवों की प्रमुख सड़कों की स्थिति बद से बदतर है। गड्ढों की वजह से ट्रैफिक धीमा होने से जाम की स्थिति बन जा रही है। वहीं अंधेरे में गड्ढे खतरनाक साबित हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि बारिश में सड़कें नहीं बनाई जा सकती हैं लेकिन प्राधिकरण गड्ढों को भर तो सकता है। उन्होंने कहा कि सड़कों पर बस गड्ढे ही गड्ढे नजर आते हैं, प्रशासनिक जिम्मेदारी गायब है।
ग्रेटर नोएडा में बिसरख के पास हिंडन पुल और राइस गोल चक्कर के पास सड़क में काफी गड्ढे हो गए हैं। गड्ढों के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है। शाम के समय जाम लग जाता है। साथ ही वाहन भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। यहां पर सड़क भी उखड़ गई है। सेक्टर बीटा वन के सामने सूरजपुर-कासना रोड पर गड्ढा बना हुआ है, जो हादसों को न्योता दे रहा है। वहीं परी चौक मेट्रो स्टेशन के पास सर्विस रोड बुरी तरह टूट चुकी है। सेक्टर स्वर्ण नगरी और जेपी ग्रींस के बीच वाली सड़क पर गड्ढे लोगों को देहात क्षेत्र की याद दिला रहे हैं।