{"_id":"6a81e21a810002b20a0fcaba","slug":"fgsd-grnoida-news-c-491-1-rgh1002-9436-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एयरपोर्ट की फर्जी वीडियो पोस्ट करने पर दर्ज हुई प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एयरपोर्ट की फर्जी वीडियो पोस्ट करने पर दर्ज हुई प्राथमिकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-सुरक्षा इंचार्ज की शिकायत के बाद पुलिस ने की कार्रवाई, एकाउंट बंद कराने के लिए मेटा को भेजी जाएगी सूचना
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। मेटा एकाउंट पर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जुड़ी भ्रामक वीडियो शेयर करने के मामले में जेवर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। एयरपोर्ट के सुरक्षा इंचार्ज की शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित चैनल के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है और इसके संचालक से पूछताछ की जाएगी।
पुलिस के अनुसार एयरपोर्ट के सुरक्षा शिफ्ट इंचार्ज मयंक कुमार की ओर से थाने में शिकायत देकर बताया गया था कि मेटा के फेसबुक चैनल पर शुक्रवार को नोएडा एयरपोर्ट से संबंधित एक झूठी वीडियो अपलोड की गई। वीडियो के जरिए लोगों के सामने एयरपोर्ट की गलत छवि पेश की गई है । शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जेवर थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि एयरपोर्ट के सुरक्षा इंचार्ज की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है ।