फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dsgdf

Noida News: 5 नए चार्जिंग प्वाइंट शुरू, अब नोएडा में ही दौड़ेंगी गाजियाबाद जाने वाली 26 बसें

Sun, 16 Aug 2026 07:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
dsgdf
- कासना में लगाए चार्जिंग प्वाइंट, जिले की 26 बसों को अभी चार्जिंग के लिए गाजियाबाद भेजा जाता है
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। पांच नए चार्जिंग प्वाइंट शुरू होने के साथ अब गाजियाबाद जाने वाली बसें भी नोएडा की सड़काें पर फर्राटा भरेंगी। जिले की 26 बसों को चार्जिंग के उद्देश्य से गाजियाबाद भेजा जाता है। नए चार्जिंग प्वाइंट शुरू होने के संग रूट में दोबारा बदलाव किया जा रहा है। जो बसें गाजियाबाद जाती थीं वे अब यहीं पर संचालित की जाएंगी।
जिलेभर में जून में 110 सिटी बसों का संचालन शुरू किया गया था। शुरुआती समय में चार्जिंग प्वाइंट की कमी होने के कारण 26 बसों को गाजियाबाद स्थित डिपो पर चार्जिंग के लिए भेजने का निर्णय लिया गया था। गाजियाबाद से चार्ज होकर ये बसें मोहन नगर, हापुड़ चुंगी, इंदिरापुरम, लाल कुआं और यूपी गेट होकर नोएडा के रास्ते होते हुए चलाई जा रही हैं। पर्याप्त चार्जिंग प्वाइंट न होने की वजह से ये निर्णय लिया गया था। अब जिले में चार्जिंग प्वाइंट की संख्या लगभग बीस पहुंच गई है। जिसके बाद गाजियाबाद जाने वाली बसों को यहीं पर चलाने की योजना तैयार कर ली गई है। अब 26 बसों को चार्जिंग के लिए गाजियाबाद नहीं भेजा जाएगा, बल्कि यहीं के चार्जिंग प्वाइंट पर इन्हें चार्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

गाजियाबाद डिपो पर चार्जिंग के लिए नोएडा की 4 और ग्रेटर नोएडा की 22 बसें जाती थीं। नोएडा इलेक्ट्रिक बस डिपो के एआरएम राजेश कुमार ने बताया कासना में नए चार्जिंग प्वाइंट शुरू हो गए हैं। अब बसों को यहां भी चार्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन बेहतर करने के लिए बढ़ाए जाएंगे फेरे: अभी स्थिति ऐसी है कि स्टॉप से एक बस गुजरने के बाद दूसरी बस के आने का समय निश्चित नहीं है। कभी बस बीस मिनट में पहुंचती है तो कई स्टॉप पर 40 मिनट बीत जाने के बाद भी बस नहीं पहुंचती। जिस वजह से बस स्टॉप पर यात्रियों को ज्यादा प्रतीक्षा करनी पड़ती है। 26 बसों का संचालन पूरी तरह जिले में होने से दो बसों के बीच का समय भी कम होगा। कम अंतराल में बसें स्टॉप पर पहुंचेंगी। इससे यात्रियाें को भी सहूलियत होगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article