{"_id":"6a81c359d2ec954b86001b5f","slug":"dfsgdf-grnoida-news-c-23-1-lko1064-103315-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: हेराफेरी कर 13 लाख रुपये हड़पे, महिला समेत 10 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: हेराफेरी कर 13 लाख रुपये हड़पे, महिला समेत 10 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेराफेरी कर 13 लाख रुपये हड़पे, महिला समेत 10 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। बोड़ाकी एक्सटेंशन के समीप भूखंड को 13 लाख रुपये में विक्रय कर दिया गया। उसके बाद मालिक को भूखंड के लिए दी गई नकदी वापस मांगने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में न्यायालय के आदेश पर महिला समेत 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि बोड़ाकी एक्सटेंशन निवासी करण ध्यानी परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने न्यायालय के आदेश पर दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उन्होंने 18 जनवरी 2022 को राधेश्याम से एक आवासीय भूखंड खरीदा था। उसके बाद खरीदे गए भूखंड को विकास शर्मा द्वारा ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के उप नियमों का उल्लंघन किया गया। अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त किए बिना अन्य अभियुक्त के साथ सांठगांठ कर पंजीकृत विलेख रजिस्टर्ड किया गया था। राधेश्याम ने सरकारी कर्मचारियों के साथ मिलकर गैर कानून तरीके से बंटवारे का प्लॉट बनाने और बेचने का योजना बनाई। जब प्लॉट की टीएमटी की मांग की गई तो साफ इंकार कर दिया गया। जब इस बारे में बात की गई तो जान से मार देने की धमकी दी गई। घटना की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। उसके बाद न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।