फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Residents of Migsun Ultimo Society troubled by water shortage.

Noida News: मिग्सन अल्टिमो सोसाइटी में पानी की किल्लत से निवासी परेशान

Sun, 16 Aug 2026 08:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 08:59 PM IST
विज्ञापन
Residents of Migsun Ultimo Society troubled by water shortage.
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमिक्रॉन-3 स्थित मिग्सन अल्टिमो सोसाइटी में आया गंदा पानी ।  स्रोत  निवा
सोसाइटी में पानी की मोटर और पंप हो रहे हैं बार-बार खराब
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर ओमिक्रॉन-3 स्थित मिग्सन अल्टिमो सोसाइटी में पानी की किल्लत की समस्या से निवासी परेशान हैं। पिछले कुछ महीनों से सोसाइटी में पानी की मोटर और पंप बार-बार खराब हो रहे हैं। निर्धारित तीन मोटरों में से फिलहाल एक ही मोटर काम कर रही है, जबकि बाकी मोटरें मरम्मत के लिए भेजी गई हैं।
निवासी नितिन ने बताया कि पानी की कमी के बीच टावर के पानी के टैंक भरने के लिए फायर हाइड्रेंट की लाइन से पानी चढ़ाया जा रहा है। उन्होंने मांग की है कि इस व्यवस्था जल्द ही ठीक किया जाए। उन्होंने कहा कि पानी की समस्या के साथ घरों में गंदा और काला पानी भी आ रहा है। उन्होंने कहा कि जिस पाइपलाइन के इस्तेमाल से पानी के टैंकों को भरा जा रहा है उसमें जंग लगी हुई है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में परिवार इस पानी का इस्तेमाल करने को मजबूर हैं। निवासियों ने संबंधित अधिकारियों और सोसाइटी प्रबंधन से खराब मोटरों और पंपों को जल्द ठीक कराने, साफ पानी की आपूर्ति बहाल करने और फायर हाइड्रेंट की लाइन से पानी भरने की व्यवस्था को लेकर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।
विज्ञापन

सोसाइटी में पानी की समस्या लगातार बनी हुई है। मोटरों और पंपों के बार-बार खराब होने से निवासियों को परेशानी हो रही है। प्रबंधन को इस समस्या का स्थायी समाधान कराना चाहिए। -दिनेश पांडेय
विज्ञापन
विज्ञापन

जंग लगी पाइपलाइन से पानी के टैंकों को भरा जा रहा है। खराब मोटरों को जल्द से जल्द ठीक कराकर नियमित पानी की सप्लाई सुनिश्चित करनी चाहिए। -अनिल वर्मा

पानी की पाइपलाइन और टैंकों की जांच कराई जानी चाहिए, जिससे यह पता चल सके कि पानी दूषित क्यों हो रहा है। लोगों के स्वास्थ्य का मामला है, इसमें लापरवाही नहीं करनी चाहिए। -श्याम बिहारी पांडेय

फायर हाइड्रेंट की लाइन से पानी के टैंक भरने की व्यवस्था को लेकर स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए। संबंधित अधिकारियों और सोसाइटी प्रबंधन को पूरे मामले की जांच करनी चाहिए। -पृथ्वी पाल सिंह

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमिक्रॉन-3 स्थित मिग्सन अल्टिमो सोसाइटी में आया गंदा पानी ।  स्रोत  निवा

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमिक्रॉन-3 स्थित मिग्सन अल्टिमो सोसाइटी में आया गंदा पानी ।  स्रोत  निवा

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमिक्रॉन-3 स्थित मिग्सन अल्टिमो सोसाइटी में आया गंदा पानी ।  स्रोत  निवा

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमिक्रॉन-3 स्थित मिग्सन अल्टिमो सोसाइटी में आया गंदा पानी ।  स्रोत  निवा

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमिक्रॉन-3 स्थित मिग्सन अल्टिमो सोसाइटी में आया गंदा पानी ।  स्रोत  निवा

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमिक्रॉन-3 स्थित मिग्सन अल्टिमो सोसाइटी में आया गंदा पानी ।  स्रोत  निवा

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमिक्रॉन-3 स्थित मिग्सन अल्टिमो सोसाइटी में आया गंदा पानी ।  स्रोत  निवा

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमिक्रॉन-3 स्थित मिग्सन अल्टिमो सोसाइटी में आया गंदा पानी ।  स्रोत  निवा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed