{"_id":"6a81c1c3d94a79a32503da82","slug":"video-residents-of-22d-society-raise-concerns-regarding-fire-safety-system-and-elevators-2026-08-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"22डी सोसाइटी: फायर सिस्टम बंद, लिफ्ट ठप होने से 16वीं मंजिल से उतरते हैं लोग; निवासियों ने उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22डी सोसाइटी: फायर सिस्टम बंद, लिफ्ट ठप होने से 16वीं मंजिल से उतरते हैं लोग; निवासियों ने उठाए सवाल
नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 08:21 PM IST
यमुना विकास प्राधिकरण की बसाई गई 22डी सोसाइटी में आग से बचाव के इंतजाम तक नहीं हैं। सोसाइटी की हाईसाइज बिल्डिंग के फायर सेफ्टी सिस्टम एक्टिव ही नहीं हैं। ऐसे में अगर आगजनी की घटना होती है तो कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है। यह बात सोसाइटी के लोगों ने रविवार को हुए अमर उजाला के सोसाइटी संवाद के दौरान बताई।
सोसाइटी के लोगोंं ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर की हाईराइज बिल्डिंगों में आए दिन आगजनी की घटनाएं हो रही हैं। लेकिन प्राधिकरण ने अपनी ही बसाई सोसाइटी में इसके बचाव के इंतजामों को दुरुस्त नहीं कराया है। वाटर लाइनें पूरी तरह से बिछाई ही नहीं गई हैं। सोसाइटी के अंदर 200 केवीए और 400 केवीए के ट्रांसफार्मर रखे हैं, लेकिन इसे संचालित नहीं किया गया है। यही कारण है कि सोसाइटी में बिजली का बैकअप नहीं है। बिजली जाने पर लिफ्ट बंद हो जाती है। बुजुर्ग और बच्चे 16 फ्लोर से नीचे आने के लिए सीढि़यों ने जाने को मजबूर हो जाते हैं। कई बार को सोसाइटी के बुजुर्ग अचानक लिफ्ट बंद होने पर 4-4 घंटे तक लिफ्ट में ही फंसे रहे। क्योंकि सोसाइटी में मोबाइल नेटवर्क भी नहीं आते, इसलिए वह मदद के लिए किसी को फोन भी नहीं कर पाए। इस बारे में प्राधिकरण को कई बार बताया गया, लेकिन अधिकारी सुनवाई ही नहीं करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।