{"_id":"6a81cc5c669d01b4390b49ce","slug":"video-kisan-sangharsh-morcha-protests-against-police-action-in-greater-noida-2026-08-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: पुलिस कार्रवाई के विरोध में किसान संघर्ष मोर्चा का एलान, महापड़ाव हर हाल में होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: पुलिस कार्रवाई के विरोध में किसान संघर्ष मोर्चा का एलान, महापड़ाव हर हाल में होगा
नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 08:12 PM IST
Link Copied
ग्रेटर नोएडा में प्रस्तावित आंदोलन और पंचायत को रोकने के लिए किसानों एवं कार्यकर्ताओं के घरों पर पुलिस बल तैनात किए जाने का किसान संघर्ष मोर्चा ने विरोध किया है। किसान नेताओं का आरोप है कि पुलिस की ताकत का इस्तेमाल कर किसानों की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। मोर्चा ने स्पष्ट किया है कि 17 अगस्त को प्रस्तावित महापंचायत और आंदोलन हर हाल में किया जाएगा।
किसान संघर्ष मोर्चा के नेता सुखबीर खलीफा और डॉ. रुपेश वर्मा के घर पर भी पुलिस बल पहुंचा। डॉ. रुपेश वर्मा ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को किसानों की मांगों और पूर्व में हुई बातचीत का हवाला देते हुए कहा कि 17 जुलाई को तीनों प्राधिकरणों के मुख्य कार्यपालक अधिकारियों के साथ 10 प्रतिशत आबादी के भूखंडों के निस्तारण और नए भूमि अधिग्रहण कानून को लागू करने के मुद्दे पर वार्ता कराने का आश्वासन दिया गया था।
उन्होंने बताया कि वार्ता के लिए पहले 20 जुलाई, फिर 24 जुलाई और इसके बाद 30 जुलाई की तारीख तय की गई, लेकिन किसी भी तारीख पर किसानों के साथ वार्ता नहीं हुई। अंत में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से वार्ता नहीं हो पाने की बात कही गई। इसके बाद किसानों के घरों पर पुलिस भेजना अनुचित है।
डॉ. रुपेश वर्मा ने आरोप लगाया कि हजारों किसानों के मामले वर्षों से लंबित हैं। प्राधिकरण किसानों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उनकी जमीन बिल्डरों को आवंटित कर रहे हैं। आबादी के मामलों के निस्तारण के लिए नियमावली होने के बावजूद किसानों की आबादियों का निस्तारण नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसान संघर्ष मोर्चा किसानों के अधिकारों और लंबित समस्याओं को लेकर संघर्ष जारी रखेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।