{"_id":"6a81cbe1b42c5a0ee006b7b8","slug":"sgfd-grnoida-news-c-491-1-rgh1002-9404-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: फायरिंग करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, एक के लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: फायरिंग करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, एक के लगी गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रबूपुरा में बुजुर्ग और युवक को गांव में मारी थी गोली, घटना के बाद से पुलिस कर रही थी तलाश
संवाद न्यूज एजेंसी
रबूपुरा। थाना क्षेत्र के गांव मुरादगढ़ी में मामूली बात को लेकर बुजुर्ग और गांव के युवक को गोली मारने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार देर रात दोनों बदमाश जिला छोड़कर भागने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने इनकी घेराबंदी कर ली। पुलिस से बचने के लिए बदमाशों ने गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में एक के पैर में गोली लगी है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
गांव मुरादगढ़ी के विक्की ने पुलिस में शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 12 अगस्त की रात 11:30 बजे बंटी उर्फ मलिंगा, बबलू, अक्षय उर्फ अक्की, कुश, दीपक, प्रिंस, राहुल, भूपेंद्र उर्फ भूपन, भजन ने उनके घर पर आकर विवाद किया था और गोलियां चला दी थी। इसमें उनके पिता हीरी सिंह और गांव का ही युवक मनीष घायल हो गया था। घटना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अक्षय उर्फ अक्की और दीपक को गिरफ्तार कर लिया था। बाकी बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया था। पुलिस 16 अगस्त की सुबह संदिग्धों की तलाश के लिए चेकिंग कर रही थी, तभी कार्गो टी प्वाइंट पर नगला हुकुम की ओर से दोनों बदमाश आते हुए दिखाई दिए। जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने गोली चला दी।
रबूपुरा कोतवाली प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि बन्टी उर्फ मलिंगा ने पुलिस टीम पर गोली चलाई थी। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवोेेेेेेेेेेेेेेेेेेई की है। इसमें बन्टी के दाहिने पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। उसके साथ पुलिस ने बबलू को भी गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी जेवर राजीव सिसौदिया ने बताया कि अन्य नामजद अपराधियों की तलाश भी जारी है।