{"_id":"6a81cec87d5807944f02db32","slug":"gfds-grnoida-news-c-1-noi1095-4617095-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: फ्लैट के नाम पर 28 लाख रुपये हड़पने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: फ्लैट के नाम पर 28 लाख रुपये हड़पने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- वर्ष 2011 में बुक कराया था आरोपी ने फ्लैट, पुलिस की ओर से नहीं की गई कार्रवाई
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। आगरा निवासी एक व्यक्ति ने बिल्डर कंपनी के तीन निदेशक समेत चार लोगों पर 28 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर सेक्टर-63 थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
शिकायती पत्र देते हुए महेश चंद शर्मा ने बताया वर्ष 2019 में उनकी मुलाकात आगरा के विष्णु प्रकाश रावत से हुई। विष्णु ने उन्हें नोएडा के सेक्टर-63 स्थित एक कंपनी की आवासीय परियोजना के बारे में बताया। विष्णु प्रकाश ने कहा कि उसने वर्ष 2011 में 40.56 लाख रुपये का एक फ्लैट बुक किया था। जिसमें 20 लाख रुपये का भुगतान पहले की कर दिया था। रुपयों की आवश्यकता बताकर फ्लैट बेचने का प्रस्ताव रखा। उसने महेश चंद शर्मा से 20 लाख रुपये मांगे, शेष रकम बिल्डर कंपनी को देने को कहा।
महेश चंद शर्मा ने वर्ष 2019 के अक्तूबर में विष्णु प्रकाश रावत को 20 हजार रुपये नगद दिए। उन्होंने फ्लैट इकाई अपने नाम ट्रांसफर कराने के दस्तावेज पर हस्ताक्षर कराए। बिल्डर ने महेश चंद शर्मा के नाम समझौतानामा जारी किया। इसके बाद उन्होंने कंपनी के खाते में आठ लाख रुपये का भुगतान किया। परियोजना में देरी पर बिल्डर ने 12.56 लाख रुपये की छूट दी, जिससे फ्लैट की कीमत 28 लाख रुपये हो गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि बिल्डर कंपनी के निदेशक कब्जा देने में टालमटोल करते रहे। वर्ष 2025 के सितंबर माह में पीड़ित कार्यालय पहुंचा, लेकिन वहां कोई नहीं मिला।। सेक्टर 63 थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया मामले में जांच की जा रही है।