{"_id":"6a81c0e2f0314c6ec4046040","slug":"outsourced-employees-of-gims-to-stage-a-sit-in-starting-today-over-unmet-demands-grnoida-news-c-23-1-lko1064-103338-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मांगें पूरी नहीं होने पर जिम्स के आउटसोर्स कर्मचारियों का धरना आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मांगें पूरी नहीं होने पर जिम्स के आउटसोर्स कर्मचारियों का धरना आज से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहा-धरना खत्म कराते समय शासन तक मांगें भेजने और मुकदमे वापस लेने का मिला था आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में आउटसोर्स कर्मचारियों ने एक बार फिर आंदोलन का एलान किया है। कर्मचारियों के मुताबिक, एक माह पहले धरना समाप्त कराते समय शासन स्तर तक उनकी मांगें भेजने और उनके खिलाफ दर्ज मुकदमों को वापस लेने का आश्वासन दिया गया था। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे नाराज कर्मचारियों ने सोमवार, 17 अगस्त से दोबारा शांतिपूर्ण धरना शुरू करने की घोषणा की है। कर्मचारियों का कहना है कि आंदोलन के दौरान वे जिम्स में सेवाएं नहीं देंगे।
आउटसोर्स कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में उनके खिलाफ दर्ज मुकदमों को वापस लेना, आउटसोर्स कर्मचारियों को संविदा पर रखने और भविष्य में संस्थान में होने वाली भर्तियों में नियमानुसार छूट देना शामिल है। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से जिम्स में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में उन्हें रोजगार की सुरक्षा के साथ भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति चाहिए। कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने अपनी मांगों के समाधान के लिए 17 अगस्त तक का समय दिया था, जिसकी समय सीमा सोमवार को पूरी हो रही है। उनका कहना है कि यदि तय समय तक मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो शांतिपूर्ण धरने को अनिश्चितकालीन आंदोलन में बदल दिया जाएगा। सेवाएं बंद होने की स्थिति में जिम्स में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
कर्मचारियों की मांगों को लेकर शासन को पत्राचार के माध्यम से अवगत कराया हुआ हैं। शासन आदेश के बाद उनकी मांगों को लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-- डॉ. ब्रिगेडियर राकेश कुमार गुप्ता, निदेशक, जिम्स।