फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A special confluence of Shiva worship and Naga worship will take place.

Noida News: शिव आराधना और नाग पूजा का बनेगा विशेष संयोग

Sun, 16 Aug 2026 06:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
A special confluence of Shiva worship and Naga worship will take place.
शिव आराधना और नाग पूजा का बनेगा विशेष संयोग
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। नागपंचमी के साथ सोमवार का विशेष संयोग इस बार श्रद्धालुओं के लिए आस्था का बड़ा अवसर लेकर आया है। 17 अगस्त को श्रावण शुक्ल पंचमी के साथ सावन का तीसरा सोमवार भी है। नागपंचमी और सावन सोमवार एक ही दिन पड़ने से शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने की उम्मीद है। भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक करने के साथ नाग देवता की पूजा-अर्चना करेंगे।

बिसरख स्थित प्राचीन शिव मंदिर के पुजारी सत्यम शुक्ला ने बताया कि नागपंचमी की पंचमी तिथि 16 अगस्त की शाम 4:52 बजे शुरू होकर 17 अगस्त की शाम 5 बजे तक रहेगी। नागपंचमी पर नाग देवता की पूजा करने के साथ अष्टनागों का स्मरण और मंत्र जाप करने की भी परंपरा है। घर के मुख्य द्वार पर नाग देवता का चित्र या प्रतीक बनाकर पूजा की जा सकती है। खील, भुने चने, खीर और सेवईं का भोग लगाने की भी परंपरा है। नागपंचमी के दिन भगवान शिव की पूजा और अभिषेक करने से राहु-केतु से जुड़े दोषों के प्रभाव को कम करने की धार्मिक मान्यता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed