{"_id":"6a81b6f96937f0826d0e34a0","slug":"gfdg-grnoida-news-c-1-noi1095-4615555-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: करंट लगने से श्रमिक की मौत, मकान मालिक के खिलाफ प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: करंट लगने से श्रमिक की मौत, मकान मालिक के खिलाफ प्राथमिकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्माणधीन मकान में करंट लगने से मजदूर की मौत, मकान मालिक के खिलाफ प्राथमिकी
-सेक्टर-117 सोरखा गांव की घटना, मजदूर को बचाने पहुंचा राजमिस्त्री भी आया चपेट में, चल रहा इलाज
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-117 सोरखा गांव में एक निर्माणाधीन मकान में करंट लगने से एक श्रमिक की मौत हो गई है। वहीं उसे बचाने को आगे बढ़ा राजमिस्त्री भी चपेट में आकर झुलस गया जिसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में मकान मालिक खेमचंद के खिलाफ लापरवाही के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि मकान में बिजली के तार लापरवाही से लगाए गए थे, जिसके कारण यह हादसा हुआ।
मृतक मजदूर की पहचान शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र के सतिरया गांव निवासी सोबरन (21) के रूप में हुई है। वह पिछले कई दिनों से खेमचंद के मकान में राजमिस्त्री विजय कुमार के साथ निर्माण में काम कर रहा था। घटना 15 अगस्त की शाम करीब चार बजे हुई। काम के दौरान सोबरन को बिजली का करंट लगा। उसे बचाने पहुंचे राजमिस्त्री विजय कुमार को भी करंट लग गया। वहां मौजूद लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल सेक्टर-39 पहुंचाया। डॉक्टरों ने सोबरन को मृत घोषित कर दिया।
मृतक सोबरन के चचेरे भाई शिवराज शर्मा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मकान मालिक खेमचंद ने पुराने और जर्जर बिजली के तारों को लापरवाही से लगाया था। लापरवाही के कारण सोबरन और विजय करंट की चपेट में आए। पुलिस ने शिवराज शर्मा की शिकायत के आधार पर मकान मालिक खेमचंद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।