{"_id":"6a81b81a9c71f22ea80c8ecd","slug":"a-model-based-on-the-ayodhya-ram-mandir-will-be-built-in-greater-noida-west-grnoida-news-c-23-1-lko1064-103327-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कम्यूनिटी कनेक्ट <bha>--<\/bha>- अयोध्या राम मंदिर की तर्ज पर ग्रेनो वेस्ट में बनेगा मॉडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कम्यूनिटी कनेक्ट <bha>--</bha>- अयोध्या राम मंदिर की तर्ज पर ग्रेनो वेस्ट में बनेगा मॉडल
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आयोजिपित्रकार वार्ता में रामलीला के लिए भूमि पूजन का कार्ड का लोकार्प
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो --
कम्यूनिटी कनेक्ट -अयोध्या राम मंदिर की तर्ज पर ग्रेनो वेस्ट में बनेगा मॉडल
-3600 वर्ग फुट में तैयार होगा मंदिर, 35 फीट ऊंचा होगा ढांचा
- बाल स्वरूप में पांच से छह फीट की श्रीराम की मूर्ति होगी स्थापित
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के श्रीराम के बाल स्वरूप का अब ग्रेटर नोएडा वेस्ट में भी श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। प्रभु श्रीराम सेवा ट्रस्ट की ओर से ग्रेनो वेस्ट में एनसीआर की सबसे बड़ी श्रीरामलीला मंचन का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए सेक्टर इकोटेक-12 स्थित कमर्शियल बेल्ट में अयोध्या की तर्ज पर श्रीराम मंदिर के मॉडल का निर्माण किया जाएगा। मंदिर 60×60 फीट क्षेत्र में तैयार होगा और इसकी ऊंचाई करीब 35 फीट होगी। मंदिर में श्रीराम के बाल स्वरूप की पांच से छह फीट ऊंची मूर्ति स्थापित की जाएगी। मूर्ति का निर्माण अयोध्या के हनुमानगढ़ी में कराया जा रहा है।
आयोजकों के अनुसार श्रीराम की मूृर्ति को 1 अक्तूबर को बैंड-बाजे के साथ पैदल अयोध्या से ग्रेटर नोएडा वेस्ट लाया जाएगा। विधि-विधान से मूर्ति को मंदिर में स्थापित किया जाएगा। दरअसल, प्रभु श्रीरामलीला सेवा ट्रस्ट की ओर से सेक्टर इकोटेक-12 में करीब 50 बीघा जमीन पर रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। 10 से 24 अक्तूबर तक होने वाले आयोजन में ‘राम लौट रहे हैं’ थीम पर रामलीला का मंचन किया जाएगा। ट्रस्ट के अध्यक्ष दीपक यादव का दावा है कि यह रामलीला मंचन दिल्ली-एनसीआर की सबसे बड़ी रामलीला होगी। इसके लिए 55 से 60 फीट ऊंचा विशाल मंच तैयार किया जाएगा। इसे करीब सात हजार बांस की बल्लियों और थर्माकॉल से तैयार किया जाएगा। मंचन के दौरान करीब चार हजार वर्ग फीट की एलईडी लाइटिंग भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। रामलीला के शुभारंभ पर करीब एक हजार कन्याओं का कन्या पूजन कराया जाएगा। ट्रस्ट के महासचिव देव मिश्रा, सदस्य धीरज सेठ, मीडिया प्रभारी हर्षिता सिंह का कहना है कि 13 अक्तूबर को सवा से डेढ़ किलोमीटर लंबी राम बारात बैंड-बाजे के साथ निकाली जाएगी। आयोजन स्थल पर 250 से अधिक स्टॉल वाला ‘राम बाजार’ भी लगाया जाएगा, जहां देशभर के व्यंजन और घरेलू सजावटी सामान उपलब्ध होंगे। आयोजन को प्लास्टिक फ्री रखने का निर्णय लिया गया है। रामलीला का मंचन हरि भक्ति कला ट्रस्ट के कलाकार करेंगे। ट्रस्ट के निदेशक पंकज स्वयं दशरथ, केवट और परशुराम की भूमिका निभाएंगे।
100 सुरक्षाकर्मी के कंधों पर होगी सुरक्षा
- सुरक्षा के लिए करीब 100 सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के साथ पुलिस, फायर और यातायात विभाग का सहयोग लिया जाएगा। इसके अलावा 23 अक्तूबर को बाबा खाटू श्याम का कीर्तन होगा। दशहरा पर 85 फीट ऊंचे रावण और 75-75 फीट ऊंचे कुंभकरण व मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाएगा। आयोजकों का दावा है कि विशाल मंच, राम मंदिर, राम बाजार, राम बारात और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के चलते यह आयोजन दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक आकर्षण बनेगा।