{"_id":"6a81b491210d5421e309e8f3","slug":"female-students-will-not-face-difficulties-during-menstruation-grnoida-news-c-23-1-lko1064-103303-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: माहवारी में छात्राओं को नहीं होगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: माहवारी में छात्राओं को नहीं होगी परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूलों में मजबूत होगा एमएचएम सिस्टम
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं को माहवारी स्वच्छता प्रबंधन (एमएचएम) की व्यवस्थाओं का पाठ पढ़ाया जाएगा। इसका उद्देश्य माहवारी के दौरान छात्राओं को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि उच्च प्राथमिक, कंपोजिट विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में एमएचएम क्लब गठित किया जाएगा। क्लब में 10 से 12 छात्राओं को शामिल किया जाएगा, जो अपने साथियों को माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगी।
विद्यालयों में छात्राओं को निशुल्क सैनिटरी पैड, इनरवियर, अतिरिक्त यूनिफॉर्म और डिस्पोजेबल बैग उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही एमएचएम कॉर्नर बनाकर माहवारी स्वच्छता से संबंधित जरूरी जानकारी प्रदर्शित की जाएगी। माहवारी स्वच्छता को लेकर शिक्षकों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। बीईओ और जिला समन्वयक बालिका शिक्षा विद्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की स्थिति की समीक्षा करेंगे। अनुपालन की रिपोर्ट राज्य परियोजना कार्यालय को भेजी जाएगी।