फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfgsfd

Noida News: जाम में फंसी सिटी ई-बसें, मंजिल से पहले ट्रैफिक ने बढ़ाया इंतजार

Sun, 16 Aug 2026 06:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
dfgsfd
कुलेसरा-सुथ्याना के जाम ने रोकी ई-बसों की रफ्तार, एक घंटे की देरी
विज्ञापन

-स्थानीय यात्रियों ने जाम और बस संचालन में आ रही दिक्कतों की शिकायत की
राजेश भाटी
ग्रेटर नोएडा। शहर के प्रमुख मार्गों पर लगने वाले जाम ने सिटी ई-बसों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। कुलेसरा, सुथ्याना, सूरजपुर टी-प्वाइंट, एलजी गोलचक्कर और अल्फा कॉमर्शियल बेल्ट समेत कई स्थानों पर पीक टाइम में जाम के कारण बसें निर्धारित समय से आधे से एक घंटे तक देरी से चल रही हैं। इससे यात्री और चालक दोनों परेशान हैं।
यात्रियों का कहना है कि समय पर गंतव्य तक पहुंचने के लिए उन्हें अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलना पड़ रहा है। बस संचालन से जुड़े लोगों के अनुसार, जाम की समस्या को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


नोएडा, ग्रेटर नोएडा और जेवर क्षेत्र में सिटी ई-बसों का संचालन किया जा रहा है। इन बसों से रोजाना बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं। कुलेसरा और सुथ्याना में सुबह और शाम के समय जाम की स्थिति अधिक खराब रहती है। बसों को इन दोनों स्थानों से निकलने में ही 30 मिनट से एक घंटे तक लग जाता है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट से परी चौक आने वाली ई-बस तिलपता गोल चक्कर पर जाम में फंस जाती है। इसका असर पूरे रूट की समय-सारिणी पर पड़ता है। कई बार जाम की स्थिति अधिक होने पर बसें दो घंटे तक देरी से भी गंतव्य पर पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक घंटे से अधिक लग रहा समय : यात्री जयवीर ने बताया कि नोएडा से कुलेसरा होते हुए परी चौक जाने में जाम के कारण एक घंटे से अधिक समय लग जाता है। इस मार्ग पर किसी भी वाहन से सफर करने पर जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। हालांकि, सिटी ई-बसों में एसी की सुविधा और कम किराया होने के कारण यात्रियों को राहत मिलती है।

सुबह-शाम सबसे ज्यादा परेशानी : सिटी बस चालक रवि चौधरी ने बताया कि उनकी बस नोएडा के सेक्टर-90 से परी चौक के बीच चलती है। सुबह और शाम के समय कुलेसरा और सुथ्याना में अधिकांश समय जाम लगा रहता है। इन दोनों स्थानों को पार करने में ही आधे से एक घंटे तक का समय लग जाता है।

जाम में ही निकल रहा पूरा दिन : बस परिचालक अंशु कुमार ने बताया कि कुलेसरा और सुथ्याना में जाम के कारण काफी समय खराब हो जाता है। इसके बाद एलजी गोल चक्कर, कॉमर्शियल बेल्ट या परी चौक पर जाम मिल जाए तो बस दो घंटे तक देरी से चलती है।

एक्टिव सिटीजन टीम के सदस्य हरेंद्र भाटी का कहना है कि शहर में प्रमुख स्थानों पर जाम से निजात दिलाने के लिए कई बार पुलिस, प्रशासन से मांग की जा चुकी है। जाम के चलते बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article