{"_id":"6a81b39bf1d7b7afc507eb38","slug":"a-city-immersed-in-the-spirit-of-patriotism-grnoida-news-c-491-1-rgh1002-9405-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: देशभक्ति के रंग में डूबा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: देशभक्ति के रंग में डूबा शहर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना सिटी/रबूपुरा/दनकौर/बिलासपुर/जहांगीरपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को रबूपुरा, दनकौर, बिलासपुर, जेवर और जहांगीरपुर कस्बे समेत पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल नजर आया। सरकारी और निजी संस्थानों, स्कूल-कॉलेजों तथा अन्य प्रतिष्ठानों में शान से ध्वजारोहण किया गया। विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
रबूपुरा में सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज, शांति देवी कन्या इंटर कॉलेज, शांति देवी राजकीय महाविद्यालय, पब्लिक इंटर कॉलेज और ज्ञानदीप इंटर कॉलेज समेत अन्य शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया। नगर पंचायत में अध्यक्ष लता संजय सिंह ने ध्वजारोहण किया। कॉलेज ऑफ एजुकेशन में पूर्व मंत्री वेदराम भाटी, पुनीत भारद्वाज और मनोज भारद्वाज ने ध्वजारोहण किया। प्रेमवती कुंजीलाल विद्यालय में सुधीर कुमार गोयल, परसंदी देवी कॉलेज ऑफ लॉ में विनीता शर्मा व कपिल कुमार शर्मा, एसडी कन्या इंटर कॉलेज में प्रदीप शर्मा तथा आईजी मॉडल पब्लिक स्कूल में सौरभ शर्मा और संजय चेची ने ध्वजारोहण किया।
जहांगीरपुर के आरपीएस स्कूल और डॉ. भीमराव आंबेडकर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति रैली निकाली। रैली का शुभारंभ डॉ. विनोद कुमार तेवतिया ने किया। मैक्सिविन पब्लिक स्कूल और महाराजा अग्रसेन स्कूल के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों व नृत्य की प्रस्तुतियां देकर स्वतंत्रता सेनानियों और वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र सिंह मीणा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
दनकौर कोतवाली और नगर पंचायत कार्यालय में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान हुआ। किसान आदर्श इंटर कॉलेज, बिहार लाल इंटर कॉलेज, जुनेदपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय समेत क्षेत्र के अन्य स्कूल-कॉलेजों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।