सब्सक्राइब करें

Holi Safety Tips: होली में बच्चों की आंखों और त्वचा को कैसे बचाएं?

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shivani Awasthi Updated Sat, 28 Feb 2026 05:59 PM IST
सार

Holi Precautions For Children: होली में रंग और मस्ती के बीच थोड़ी सी लापरवाही बच्चों के लिए खतरनाक हो सकती है। बच्चों की आंखों और त्वचा की सुरक्षा के लिए कुछ सावधानियां रखें।

विज्ञापन
Holi Safety Tips For Kids Health Precautions in hindi
होली में बच्चों को क्या खतरा होता है? - फोटो : Adobe Stock

Holi Precautions For Children: होली बच्चों का सबसे पसंदीदा त्योहार है। होली में रंग होते हैं, पिचकारी, पानी और मस्ती होती है लेकिन इसी के साथ कुछ खतरे भी छिपे होते हैं। हर साल होली के दौरान बच्चों में स्किन एलर्जी, आंखों में जलन, फिसलने से चोट और डिहाइड्रेशन के मामले बढ़ जाते हैं।

बाल रोग विशेषज्ञों के अनुसार, त्योहारों के दौरान होने वाली छोटी दुर्घटनाएं अक्सर लापरवाही की वजह से होती हैं, जिन्हें सही तैयारी से रोका जा सकता है। होली बच्चों के लिए खुशियों का त्योहार है लेकिन माता-पिता के लिए जिम्मेदारी का भी। बच्चों की त्वचा वयस्कों की तुलना में ज्यादा संवेदनशील होती है। केमिकल रंग एलर्जी और डर्मेटाइटिस का कारण बन सकते हैं। त्योहारों में आंखों की चोट के मामले बढ़ जाते हैं, इसलिए सतर्कता जरूरी है।

थोड़ी सावधानी, सही रंग और सही तैयारी के साथ आप बच्चों की होली को सुरक्षित और यादगार बना सकते हैं। इस बार रंगों के साथ सुरक्षित होली खेलें। अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे की होली यादगार हो और सुरक्षित भी तो ये गाइड आपके लिए है।


सवाल 1: बच्चों के लिए कौन से रंग सुरक्षित हैं?

जवाब: हमेशा हर्बल या प्राकृतिक रंग चुनें।

रिपोर्ट्स बताती हैं कि सस्ते रंगों में ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा और आंखों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। रंगों के पैकेट पर नाॅन टाॅक्सिक या प्राकृतिक सामग्री देखें। खुले में बिकने वाले ढीले रंग न खरीदें और पहले पैच टेस्ट जरूर करें।


सवाल 2: होली से पहले बच्चों की त्वचा की कैसे करें तैयारी?

जवाब: रंग खेलने से 20-30 मिनट पहले,

  • नारियल या बादाम तेल लगाएं
  • चेहरे और हाथों पर मॉइस्चराइजर
  • सनस्क्रीन 
  • तेल की लेयर रंगों को त्वचा में गहराई तक जाने से रोकती है।


सवाल 3: बच्चों के कपड़े कैसे हों?

जवाब: फुल स्लीव टी-शर्ट, फुल पैंट, हल्के और कॉटन कपड़े ज्यादा त्वचा ढकी रहेगी तो नुकसान की संभावना कम होगी। साथ ही फिसलन से बचने के लिए अच्छे ग्रिप वाले फुटवियर पहनाएं।


सवाल 4: आंखों और कानों की सुरक्षा कैसे करें?

जवाब: बच्चों को समझाएं कि वे किसी के चेहरे पर जबरदस्ती रंग न लगाएं।

  • आंखों में रंग जाने पर तुरंत साफ पानी से धोएं।
  • जलन बनी रहे तो डॉक्टर से संपर्क करें।
  • बच्चों को गॉगल्स पहनाना एक स्मार्ट विकल्प हो सकता है।


सवाल 5: पानी वाली होली कितनी सुरक्षित है?

जवाब: बहुत ज्यादा पानी से खेलने पर, फिसलने का खतरा, सर्दी-खांसी और डिहाइड्रेशन हो सकता है। बच्चों को गीले फर्श पर दौड़ने से रोकें। साफ पानी का ही उपयोग करें।


सवाल 6: अगर बच्चा रंग निगल ले तो क्या करें?

जवाब: छोटे बच्चे खेलते-खेलते हाथ मुंह में डाल लेते हैं।

  • तुरंत मुंह साफ कराएं
  • साफ पानी पिलाएं
  • उल्टी या असहजता हो तो डॉक्टर से मिलें।


सवाल 7: होली के बाद स्किन और बालों की देखभाल कैसे करें?

जवाब:  हल्के गुनगुने पानी से नहलाएं।

  • माइल्ड बेबी शैंपू का इस्तेमाल करें।
  • मॉइस्चराइज़र लगाएं।
  • एक ही दिन में बार-बार साबुन न लगाएं।


बोनस सेफ्टी चेकलिस्ट

  • बच्चे अकेले बाहर न खेलें।
  • इलेक्ट्रिक वायर और खुले गड्ढों से दूर रखें।
  • पालतू जानवरों पर रंग न डालने की सीख दें।
  • खाने-पीने से पहले हाथ जरूर धुलवाएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed