फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore-news-ralamandal-wildlife-sanctuary-monsoon-tourist-footfall-record

Indore News: 3 वीकेंड में 23 हजार से ज्यादा पर्यटक पहुंचे रालामंडल, फ्रेंडशिप डे के बाद फिर बना नया रिकॉर्ड

Mon, 17 Aug 2026 07:46 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Mon, 17 Aug 2026 07:46 PM IST
सार

Indore News: मानसून के सुहाने मौसम में इंदौर के रालामंडल अभयारण्य में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इससे वन विभाग को 10 लाख रुपए से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ। 

विज्ञापन
indore-news-ralamandal-wildlife-sanctuary-monsoon-tourist-footfall-record
रालामंडल पर युवाओं की मौज मस्ती। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर में मानसून के कारण रालामंडल अभयारण्य का माहौल बेहद आकर्षक हो गया है। हफ्तेभर शहर की भागदौड़ में उलझे शहर के लोग सप्ताह के अंत में हरियाली से घिरे रालामंडल अभयारण्य में सुकून की तलाश कर रहे हैं। अगस्त महीने के 3 वीकेंड में न केवल यहां पर्यटकों की संख्या बढ़ी है, बल्कि वन विभाग का राजस्व भी बढ़ा है। 2 अगस्त फ्रेंडशिप डे के बाद 16 अगस्त को एक बार फिर यहां 5 हजार से ज्यादा पर्यटक पहुंचे हैं।
विज्ञापन


मानसून से पर्यटकों की संख्या में हुआ इजाफा
इंदौर से कुछ दूर स्थित 234 हेक्टेयर में फैले इस रालामंडल अभयारण्य में यूं तो हर दिन पर्यटकों की आवाजाही लगी रहती है, लेकिन शनिवार और रविवार को यहां पर्यटकों की भारी भरमार देखने को मिल रही है। इस महीने के 3 वीकेंड के आंकड़े बता रहे हैं कि वीकेंड अब रालामंडल के लिए पर्यटन का सबसे व्यस्त दौर बनता जा रहा है। मानसून में जंगल का बदला हुआ स्वरूप, चारों तरफ छाई हरियाली और सुहाना मौसम पर्यटकों को रालामंडल की ओर खींच रहा है। यहां लोग परिवार के साथ पहुंच रहे हैं, वहीं युवा अपने दोस्तों के साथ समय बिता रहे हैं। सुबह के समय प्रकृति और हरियाली का आनंद लेने वालों की संख्या अधिक रहती है, जबकि दिन ढलने या चढ़ने के साथ ही परिवारों की आवाजाही बढ़ती चली जाती है। अगस्त के 3 सप्ताहांत (शनिवार और रविवार) में अब तक यहां 23,767 पर्यटक पहुंच चुके हैं, जिससे वन विभाग का राजस्व भी बढ़ा है। इन तीनों सप्ताहांतों में विभाग को 10 लाख रुपए से ज्यादा का राजस्व प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन


युवाओं और बुजुर्गों के लिए अलग आकर्षण
रालामंडल अभयारण्य युवाओं को जहां अपने सोशल मीडिया रील्स के लिए पसंद आ रहा है, वहीं कई युवा इसके बेहतरीन रास्तों और ट्रेकिंग ट्रेल का आनंद लेने आ रहे हैं। अभयारण्य के मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर पहाड़ी की चोटी (शिकारगाह) तक जाने वाला रास्ता पूरी तरह पक्का बनाया गया है। इसके अलावा ट्रेकिंग के लिए अलग से ट्रेकिंग पाथ बने हुए हैं। शिकारगाह तक पहुंचने के लिए जिप्सी की सुविधा उपलब्ध है, वहीं डियर पार्क के लिए यहां वन विभाग द्वारा इको-फ्रेंडली गोल्फ कार्ट (बैटरी कार) की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीकेंड में बढ़ा पर्यटकों का आंकड़ा
आमतौर पर कामकाज के दिनों में औसतन 500 पर्यटक रोजाना यहां पहुंचते हैं, लेकिन सप्ताहांत पर दोनों दिन मिलाकर यह आंकड़ा कभी 9 हजार पार तो कभी 7 हजार पार जा रहा है। इस बार 15 अगस्त और 16 अगस्त को भी यहां पर्यटकों की अच्छी खासी भीड़ रही। हरियाली बढ़ने के साथ ही पर्यटकों की संख्या में लगातार इजाफा दर्ज किया जा रहा है।

पिछले 3 सप्ताहांत में पर्यटकों के आंकड़े
1 अगस्त को 1814 पर्यटक
2 अगस्त को 5986 पर्यटक
8 अगस्त को 2046 पर्यटक
9 अगस्त को 4464 पर्यटक
15 अगस्त को 4235 पर्यटक
16 अगस्त को 5222 पर्यटक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed