फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Nag Panchami celebrated in Indore; traditional wrestling matches held, prayers offered at Nag tem

Indore News: इंदौर में मनी नागपंचमी, हुए पारंपरिक दंगल, नाग मंदिरों में पूजा-अर्चना

Mon, 17 Aug 2026 08:49 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Mon, 17 Aug 2026 08:49 PM IST
सार

सावन सोमवार और नागपंचमी का संयोग होने से इंदौर में सोमवार को आस्था का रंग और गहरा नजर आया। सुबह से नाग देवता के मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। कहीं विशेष अभिषेक और महाआरती हुई तो पारंपरिक दंगल ने उत्साह बढ़ाया।

विज्ञापन
Indore News: Nag Panchami celebrated in Indore; traditional wrestling matches held, prayers offered at Nag tem
कालेश्वर धाम में नाग पंचमी पर विशेष पूजा - फोटो : amarujala

विस्तार

विज्ञापन

इंदौर में नागपंचमी का पर्व आस्था के साथ मना। सावन सोमवार को आए इस पर्व के कारण शिव मंदिरों में ज्यादा भीड़ रही। शहर के बाणगंगा क्षेत्र में पारंपरिक दंगल हुआ, तो शहर के नाग मंदिरों में भी सुबह से भक्तों की भीड़ नजर आई।

धार्मिक अनुष्ठानों के अलावा विशेष आरती भी हुई। सुदामा नगर स्थित प्रसिद्ध कालेश्वर धाम में नागपंचमी के अवसर पर नागपंचमी महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। 24 वर्षों से चली आ रही परंपरा के तहत आयोजित इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और नाग देवता के दर्शन और पूजन किए।

विज्ञापन

 

महोत्सव का मुख्य आकर्षण कालेश्वर धाम में स्थापित लगभग 6 फीट ऊंची चांदी की कुंडलीयुक्त नाग देवता की भव्य प्रतिमा रही। प्रतिमा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। आयोजन के दौरान नाग देवता का विशेष अभिषेक एवं विधि-विधान से पूजन किया गया। धाम को आकर्षक फूल बंगले से सजाया गया, वहीं रात्रि में महाआरती का आयोजन हुआ। महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान नाग देवता का आशीर्वाद प्राप्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कालेश्वर धाम के संस्थापक भैयाजी ने बताया कि नागपंचमी महोत्सव की 24 वर्षों से चली आ रही परंपरा को इस वर्ष भी पूरी श्रद्धा और धार्मिक विधि-विधान के साथ आगे बढ़ाया गया। इसके अलावा कुम्हारखाड़ी स्थित प्राचीन नाग देवता मंदिर में सुबह दुग्ध अभिषेक हुआ। यहां सुबह से दर्शन के लिए भक्तों की कतार लगी थी। शहर की गलियों में भी सुबह से सपेरे सांपों को लेकर पहुंच गए थे। उनके पूजन के साथ परिवारों ने दाल-बाफले का भोजन भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed