फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Police have shifted the angle of investigation—could Advait have tried to make it appear as thoug

Indore News: पुलिस ने जांच का एंगल बदला, कहीं अद्वैत ने खुद को लापता दिखाने की कोशिश तो नहीं की!

Mon, 17 Aug 2026 12:29 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Mon, 17 Aug 2026 12:29 PM IST
सार

इंदौर के अद्वैत उपाध्याय को बेंगलुरु की शिवगंगे पहाड़ी से लापता हुए दस दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है। 100 से ज्यादा लोगों की टीम ने पहाड़ी का चप्पा-चप्पा छान लिया, फिर भी अद्वैत का पता नहीं चला।

विज्ञापन
Indore News: Police have shifted the angle of investigation—could Advait have tried to make it appear as thoug
बेंगलुरु के पहाड़ी क्षेत्र में लापता इंदौर का इंजीनियर - फोटो : amarujala

विस्तार

इंदौर निवासी अद्वैत उपाध्याय का दसवें दिन भी कुछ पता नहीं चला है। वह सात अगस्त को बेंगलुरु की शिवगंगे पहाड़ी से लापता हुआ है। 100 से ज्यादा लोगों की टीम ने शिवगंगे पहाड़ी पर अद्वैत को हर जगह तलाशा, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने जांच की दिशा बदल दी। अब पुलिस यह पता कर रही है कि कहीं अद्वैत ने खुद को लापता दिखाने की कोशिश तो नहीं की है। पुलिस अब लापता होने से पहले की अद्वैत की गतिविधियों, कॉल डिटेल सहित अन्य बिंदुओं की कड़ियां जोड़कर उसके लापता होने की गुत्थी को सुलझाने की कोशिश में है। कुल मिलाकर अब जांच तकनीकी साक्ष्यों पर फोकस हो गई है।

विज्ञापन

 

पुलिस को अब तक उसके दोस्तों व परिजनों से पूछताछ में पता चला है कि अद्वैत को साइबर सुरक्षा का गहरा ज्ञान था। उसके दोस्तों की फेहरिस्त भी लंबी थी। पुलिस ने दोस्तों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश की है कि उसका किसी से विवाद तो नहीं था। सालभर बाद वह शादी करने वाला था और इंदौर में बसने वाला था। इसे लेकर उसका कोई नजदीकी दोस्त नाराज तो नहीं था, पुलिस यह पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन

 

आठ दिन बाद जांच अभियान रोका

पुलिस ने पहाड़ी के चप्पे-चप्पे को छान लिया। पहाड़ों पर चढ़ने वाले एक जानकार ने पहाड़ी की खड़ी चट्टानों और दुर्गम हिस्सों में भी अद्वैत को तलाशा। जांच अधिकारियों का मानना है कि यदि अद्वैत पहाड़ पर होता तो अभी तक मिल जाता। पुलिस ने पहाड़ी तक आने वाले मार्गों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

अब तक पुलिस आत्महत्या के एंगल पर काम कर रही थी, क्योंकि उसके लैपटॉप में चैटजीपीटी की सर्च हिस्ट्री में उसने पहाड़ी की ऊंचाई और वहां से गिरने के बारे में सर्च किया था। पुलिस को पहाड़ी से अद्वैत का स्वेटर, मोबाइल फोन और ड्रोन कैमरा भी मिला है। पुलिस यह भी पता कर रही है कि अद्वैत के पास एक ही सिम थी या वह दूसरे किसी फोन नंबर का इस्तेमाल भी करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed