{"_id":"6a82831e944f7d801a0bf6e1","slug":"indore-news-ankit-sharma-wins-tiranga-stadium-run-116km-davv-track-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: तिरंगा स्टेडियम रन में 1000 से अधिक धावक दौड़े, 12 घंटे की कठिन रेस में अंकित बने चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: तिरंगा स्टेडियम रन में 1000 से अधिक धावक दौड़े, 12 घंटे की कठिन रेस में अंकित बने चैंपियन
Mon, 17 Aug 2026 09:12 AM IST
Arjun Richhariya
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Arjun Richhariya
Updated Mon, 17 Aug 2026 09:12 AM IST
सार
Indore News: इंदौर सुपर चार्जर्स द्वारा डीएवीवी खंडवा रोड स्थित सिंथेटिक ट्रैक पर तिरंगा स्टेडियम रन का आयोजन किया गया। इस इवेंट की सबसे कठिन 12 घंटे की एंड्योरेंस कैटेगरी में अंकित शर्मा ने 116 किमी की दूरी तय कर पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
अंकित शर्मा
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के खंडवा रोड स्थित देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के सिंथेटिक ट्रैक पर 16 अगस्त 2026 को तिरंगा स्टेडियम रन का आयोजन हुआ। इस पूरे इवेंट का मुख्य आकर्षण 12 घंटे की एंड्योरेंस कैटेगरी रही, जो सबसे कठिन मानी जाती है। इसमें 25 विशिष्ट धावकों ने हिस्सा लिया और सुबह से शाम तक लगातार दौड़कर अपनी शारीरिक और मानसिक सहनशक्ति का परिचय दिया। इस मुख्य श्रेणी में तिरंगा स्टेडियम का प्रतिनिधित्व कर रहे धावक अंकित शर्मा ने 12 घंटे में 116 किमी की दूरी तय करके प्रथम स्थान प्राप्त किया और विजेता का खिताब जीता।
संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट नितिन सिंह भाटी एवं सचिव डॉ सुभाष मसीह ने बताया कि इंदौर सुपर चार्जर्स द्वारा आयोजित इस रनिंग कार्निवाल का मुख्य उद्देश्य समाज में देशभक्ति, स्वास्थ्य और फिटनेस का संदेश फैलाना था। इस प्रतियोगिता में 10 वर्ष के बच्चों से लेकर 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों तक, 1000 से अधिक धावकों ने भाग लिया।
देशभर से पहुंचे धावक
संस्था के अनुसार, यह उत्साहवर्धक रन सुबह 5 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई। इसमें मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों के अलावा मुंबई, सूरत, नोएडा और दिल्ली जैसे कई प्रमुख शहरों से आए धावकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसके बाद धावकों के लिए 1 घंटा, 2 घंटा, 3 घंटा, 6 घंटा और 12 घंटा की टाइम्ड रन आयोजित की गईं।