फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: BJP in Indore shifts to election mode; projects worth ₹60 crore launched simultaneously, with pre

Indore: News: इंदौर में भाजपा चुनावी मोड में, एक साथ 60 करोड़ के काम, पुराने प्रोजेक्टों को समेटने की तैयारी

Mon, 17 Aug 2026 08:25 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Mon, 17 Aug 2026 08:25 PM IST
सार

नगर निगम चुनाव की आहट के साथ इंदौर में भाजपा अब चुनावी मोड में नजर आने लगी है। परिषद नए कामों को भी गति देने में जुटी है। इसी कड़ी में एक साथ 60 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण किया गया है।

विज्ञापन
Indore News: BJP in Indore shifts to election mode; projects worth ₹60 crore launched simultaneously, with pre
एक साथ 60 करोड़ के कामों को हरी झंडी - फोटो : amarujala

विस्तार

विज्ञापन

इंदौर में भाजपा अब चुनावी मोड में नजर आने लगी है। अगले साल नगर निगम चुनाव होना है। आचार संहिता लगने के कारण वैसे ही चार माह काम नहीं होंगे। ऐसे में भाजपा परिषद पुराने प्रोजेक्टों को समेटना चाहती है और नए कामों को भी जल्दी मंजूरी दे रही है।


रविवार को इंदौर में हुए आयोजन में भी पहली बार एक साथ 60 करोड़ रुपये के कामों का भूमिपूजन-लोकार्पण किया गया। अब जल्दी उन कामों को शुरू भी किया जाएगा। शहर में 400 करोड़ की लागत से मास्टर प्लान की 23 सड़कों का काम शुरू हुआ है। इसके लिए बड़े पैमाने पर बाधक हिस्से भी हटे हैं। इसे लेकर रहवासियों की नाराजगी भी झेलना पड़ी। अब बारिश के कारण काम तेजी नहीं पकड़ रहा है। इससे भी लोग परेशान हैं। मेयर ने सड़कों के निर्माण को जल्दी पूरा करने के लिए भी कहा है।

विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री से चंदन नगर सड़क मामले में चर्चा

इंदौर में मुख्यमंत्री से मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने चंदन नगर सड़क निर्माण को लेकर चर्चा की। मास्टर प्लान में यह सड़क 250 फीट चौड़ी है, लेकिन इसकी चौड़ाई कम की गई है। कई नेता चाहते हैं कि यह सड़क पूरी चौड़ाई में बनकर तैयार हो, ताकि शहर की एक रिंग पूरी हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

नहीं हो पाईं कई बड़ी घोषणाएं पूरी

चार साल पहले भाजपा की इंदौर नगर निगम में परिषद बनी थी। तब कई घोषणाएं की गई थीं, लेकिन वे पूरी नहीं हो पाईं। इंदौर में नेहरू स्टेडियम को बड़े स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बदलने की घोषणा पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की थी, लेकिन उसका काम शुरू नहीं हो पाया। इसके अलावा शहर सोलर सिटी भी नहीं बन सका। मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने ट्रैफिक सुधार को प्राथमिकता दी थी, लेकिन ट्रैफिक की हालत पांच साल में पहले से ज्यादा खराब हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed