{"_id":"6a8303b4467e4f84e40db3b2","slug":"police-have-arrested-the-accused-responsible-for-the-murder-indore-news-c-1-1-noi1551-4620200-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: हत्याकांड की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार, लेन देन की बात पर उतारा था मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: हत्याकांड की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार, लेन देन की बात पर उतारा था मौत के घाट
Mon, 17 Aug 2026 11:27 PM IST
इंदौर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: इंदौर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:27 PM IST
सार
इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र में रेस्टोरेंट के हलवाई श्रीराम राजपूत की लोहे की रॉड से हत्या कर दी गई। पुलिस ने वारदात के 24 घंटे में आरोपी राहुल भाटी को गिरफ्तार किया। पैसों और चोरी के संदेह को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने रॉड, मोटरसाइकिल और कपड़े जब्त किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में रेस्टोरेंट में काम करने वाले हलवाई की लोहे की रॉड से हत्या के मामले में पुलिस ने वारदात के 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मृतक की पहचान श्रीराम राजपूत के रूप में हुई है। वे बाणगंगा क्षेत्र स्थित एक रेस्टोरेंट में हलवाई का काम करते थे।
बाणगंगा पुलिस के अनुसार, श्रीराम का रेस्टोरेंट संचालक के बेटे राहुल भाटी से काम के पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन राहुल ने श्रीराम को दोबारा रेस्टोरेंट में काम करने के लिए बुलाया। इसके बाद दोनों मोटरसाइकिल से बाणगंगा थाना क्षेत्र में गंगानगर रेलवे पटरी के पास पहुंचे।
ये भी पढ़ें- सराफा व्यापारी से करोड़ों की लूट: सातवां आरोपी भी 20 तक पुलिस रिमांड पर, आठवें में इंदौर में की जा रही तलाश
विज्ञापन
सुनसान इलाके में ले जाकर किया हमला
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि राहुल कथित तौर पर श्रीराम को पहले ही हत्या की नीयत से अपने साथ लेकर निकला था। सुनसान स्थान पर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद राहुल ने लोहे की रॉड से श्रीराम के सिर पर कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसे श्रीराम पर रेस्टोरेंट से रुपये चोरी करने का संदेह था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। हालांकि, पुलिस हत्या के पीछे के वास्तविक कारणों और घटनाक्रम की भी जांच कर रही है।
एमआर-10 चौराहे से आरोपी गिरफ्तार
वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बाणगंगा पुलिस ने जांच के दौरान उसे एमआर-10 चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल लोहे की रॉड, मोटरसाइकिल और वारदात के समय पहने गए कपड़े बरामद किए हैं। घटनास्थल का वैज्ञानिक परीक्षण कर पुलिस ने जरूरी साक्ष्य भी जुटाए हैं। पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद आरोपी ने अपने कुछ परिचितों को भी घटना की जानकारी दी थी। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि घटना की जानकारी किन लोगों को दी गई और क्या किसी अन्य व्यक्ति की इसमें कोई भूमिका थी। पुलिस ने आरोपी राहुल भाटी के खिलाफ हत्या की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। उसे न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।