फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CCSU will equip youth with employment-oriented skills.

Meerut News: युवाओं को रोजगारपरक कौशल से जोड़ेगा सीसीएसयू

Mon, 17 Aug 2026 07:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
CCSU will equip youth with employment-oriented skills.
विश्वविद्यालय को प्रतिवर्ष 500 महिला-पुरुष प्रतिभागियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने का लक्ष्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। युवाओं को स्वरोजगार के लिए जरूरी व्यावहारिक दक्षताओं से जोड़ने की दिशा में प्रदेश स्तर पर पहल की गई है। राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल के निर्देश पर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय समेत प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों और संस्थानों में युवाओं के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।

राज्य विश्वविद्यालय और संस्थान को हर वर्ष 500 महिला एवं पुरुष प्रतिभागियों को विभिन्न रोजगारपरक विषयों में गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण देना होगा। इसका उद्देश्य युवाओं को तकनीकी, व्यावसायिक और व्यावहारिक कौशल से लैस कर उन्हें स्वरोजगार अथवा वेतन आधारित रोजगार के लिए तैयार करना है। सीसीएसयू के कुलसचिव प्रो. भूपेंद्र कुमार ने संबद्ध कॉलेजों और संस्थानों को निर्देशों के अनुरूप तैयारी करने को कहा है। उपलब्ध खाली शैक्षणिक भवनों और अन्य संसाधनों का उपयोग करते हुए कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करने पर जोर दिया गया है। विश्वविद्यालय की ओर से ऐसे युवाओं को भी प्रशिक्षण से जोड़ने के लिए कहा गया है, जिन्होंने किसी कारणवश पढ़ाई बीच में छोड़ दी है, लेकिन हुनर सीखकर रोजगार या स्वरोजगार से जुड़ना चाहते हैं। बदलते रोजगार बाजार में केवल शैक्षणिक योग्यता पर्याप्त नहीं रह गई है। उद्योगों और संस्थानों की जरूरत के अनुरूप कौशल रखने वाले युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं। ऐसे में उच्च शिक्षण संस्थानों में कौशल प्रशिक्षण शुरू होने से विद्यार्थियों और अन्य युवाओं को पढ़ाई के साथ रोजगार के लिए जरूरी दक्षताएं हासिल करने का अवसर मिलेगा। सीसीएसयू ने भी संबद्ध कॉलेजों से आवश्यक तैयारियां पूरी करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed