{"_id":"6a82e45abde797fb8b0fe352","slug":"death-of-dr-khushhali-husband-mayank-used-to-threaten-to-circulate-an-obscene-video-2026-08-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डॉ. खुशहाली की मौत: अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देता था पति मयंक, पैसे का भी है मामला; ये बोले पिता व भाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. खुशहाली की मौत: अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देता था पति मयंक, पैसे का भी है मामला; ये बोले पिता व भाई
Mon, 17 Aug 2026 04:07 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 17 Aug 2026 04:07 PM IST
सार
Meerut News: मेरठ के पल्लवपुरम निवासी डॉ. खुशहाली की शादी जनवरी माह में टीपीनगर के इरश गार्डन निवास मयंक चौधरी से हुई थी। पति से विवाद होने पर वह मायके में रह रही थी। रविवार सुबह अपने ही क्लीनिक में खुशहाली का शव लटका मिला। आरोपी मयंक चौधरी अभी तक गिरफ्त में नहीं आ सका है।
विज्ञापन
डॉ. खुशहाली की फाइल फोटो और आरोपी पति मयंक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पल्लवपुरम में चिकित्सक खुशहाली की मौत के मामले में मायके पक्ष ने पति मयंक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। डॉ. खुशहाली के नाम पर 10-12 लाख रुपये का लोन लेने, लोन के कागजात पर हस्ताक्षर कराने और मायके से पांच लाख रुपये लाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि रकम नहीं देने पर डॉ. खुशहाली की अश्लील वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी मयंक देता था। इसके अलावा वैवाहिक जीवन के दौरान उत्पीड़न, मारपीट और खाने-पीने की चीजों में नशीला पदार्थ मिलाकर देने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जांच करने पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
डॉ. खुशहाली के भाई रजत ने बताया कि काशीपुर और सोनीपत में उसके बहनोई मयंक के खिलाफ चेक बाउंस के मामले दर्ज हैं। पिता जगदेव सिंह और भाई के मुताबिक 14 जनवरी 2026 को शादी के बाद से 29 जुलाई तक डॉ. खुशहाली ससुराल में रही। पति द्वारा मारपीट किए जाने के बाद वह मायके रॉयल एक्सटेंशन कॉलोनी आ गई थी। शादी के बाद से ही मयंक खाने-पीने की चीजों में नशीला पदार्थ मिलाकर देता था, जिससे खुशहाली अकसर नींद में रहती थी। कई बार बातचीत के दौरान उसके मुंह से झाग आ जाते थे। उस समय उन्हें इसकी वजह समझ नहीं आई थी। रजत के अनुसार मयंक लोन के कागजात पर हस्ताक्षर करने तथा मायके से पांच लाख रुपये लाने का दबाव बनाता था। रकम नहीं देने पर खुशहाली की अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी देता था। परिवार का कहना है कि डॉ. खुशहाली ने ये बातें अपने मायके वालों को बताई थीं।
खुशहाल की मौत के बाद मौके पर परिजन और अन्य लोग।
- फोटो : अमर उजाला
पिता के नाम से धमकी देता था मयंक, बीएएमएस होने पर भी नहीं करता था काम
पिता ने आरोप लगाया कि मयंक ने खुशहाली के नाम पर करीब 10 से 12 लाख रुपये के 15 लोन करा रखे हैं। उन्होंने मयंक और उसके परिजनों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित ने यह भी बताया कि मयंक बीएएमएस चिकित्सक है, लेकिन वर्तमान में कहीं नौकरी नहीं करता। उसके पिता हरेंद्र सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस से दरोगा पद से सेवानिवृत्त हैं, जिनके नाम से मयंक धमकी देता था।

पति मयंक चौधरी के साथ डॉ. खुशहाली की शादी के समय की फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
फंदे पर लटका था शव, बंधे हुए थे दोनों हाथ
16 अगस्त की सुबह 6:23 बजे डॉ. खुशहाली रायल एक्सटेंशन कॉलोनी स्थित घर से पल्हेड़ा फ्लाईओवर के पास फेस-दो की सर्विस रोड स्थित अपने क्लीनिक के लिए निकली थीं। बाद में मां तथा अन्य परिजनों ने फोन किया, मगर जवाब नहीं मिला। इसके बाद 8:30 बजे भाई रजत, पत्नी और अन्य लोगों के साथ क्लीनिक पहुंचे। कमरे का दरवाजा बंद मिलने पर उसे तोड़ा गया, जहां छत के पंखे में बंधी चुनरी के फंदे पर डॉ. खुशहाली का शव लटका मिला। दोनों हाथ आगे की ओर बंधे हुए थे।

डॉ. खुशहाली
- फोटो : अमर उजाला
पिता की तहरीर पर दहेज का मुकदमा दर्ज
इसके बाद मायके पक्ष ने पति मयंक और ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। पिता बीएसएफ में दरोगा जगदेव सिंह की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
ये बोले सीओ
सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि प्रकरण में निष्पक्षता से जांच की जा रही है। घटनास्थल और आसपास उपलब्ध साक्ष्यों की पड़ताल कराई जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आरोपी को तलाश किया जा रहा है।