{"_id":"6a82a518bef77fa5a90d888c","slug":"baghpat-farmers-forcibly-enter-expressway-and-hold-tractor-rally-naresh-tikait-issues-warning-2026-08-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Baghpat: एक्सप्रेसवे पर जबरन चढ़े किसानों ने निकाली ट्रैक्टर यात्रा, नरेश टिकैत ने दी चेतावनी; ये है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: एक्सप्रेसवे पर जबरन चढ़े किसानों ने निकाली ट्रैक्टर यात्रा, नरेश टिकैत ने दी चेतावनी; ये है मामला
Mon, 17 Aug 2026 11:37 AM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:37 AM IST
सार
गांगनौली में कट की मांग को लेकर तीन महीने से धरना चल रहा है। भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत के साथ किसान दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर चढ़ गए। उनकी पुलिस से काफी खींचतान हुई। इस दौरान दोनों ओर एक किमी का जाम लग गया।
विज्ञापन
किसानों और पुलिस की बीच होती खींचतान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गांगनौली में कट की मांग को लेकर किसानों ने तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा निकाली। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत के नेतृत्व में किसानों ने पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ दी। इसके बाद वे जबरदस्ती एक्सप्रेसवे पर पहुंच गए, जिससे यातायात बाधित हुआ। बिजरौल कट पर एक्सप्रेसवे से नीचे उतरने के बाद भाकियू कार्यकर्ता तहसील में पहुंचे और वहां प्रदर्शन किया।
टकराव की बनी स्थिति।
- फोटो : अमर उजाला
गांगनौली में कट की मांग को लेकर किसान 98 दिनों से धरने पर बैठे हैं। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर एक्सप्रेसवे पर तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा निकालने का एलान किया था। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने गांगनौली कट पर भारी पुलिसबल तैनात किया था। शनिवार को भाकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद किसान तिरंगा यात्रा लेकर एक्सप्रेसवे पर चढ़ने लगे।
अपर जिलाधिकारी विनीत उपाध्याय, अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण चौहान, उप जिलाधिकारी बालकृष्ण सिंह और क्षेत्राधिकारी बड़ौत अंशु जैन ने किसानों को रोकने का प्रयास किया। हालांकि किसान नहीं माने और बैरिकेडिंग हटाने को लेकर पुलिसकर्मियों से नोकझोंक हुई। किसान बैरिकेडिंग हटाकर एक्सप्रेसवे पर पहुंच गए, जहां यात्रा एक किलोमीटर लंबी हो गई। पुलिस ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को एक तरफा कर दिया ताकि वाहन चालकों को परेशानी न हो।

ट्रैक्टर पर सवार भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत और अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
अधिकारियों ने किसानों से जल्द वार्ता करने की बात कहकर उन्हें मनाया। इसके बाद किसान बिजरौल कट से नीचे उतर गए। वे बड़ौत तहसील पहुंचे और अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। उप जिलाधिकारी बालकृष्ण सिंह के अनुसार, किसानों से बातचीत जारी है। उन्होंने जल्द ही समाधान निकलने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
यात्रा में जाते किसानों को रोका।
- फोटो : अमर उजाला
नरेश टिकैत बोले, किसी को समस्या हुई हो तो हम खेद जताते हैं
किसानों ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गांगनौली के अस्थायी कट से बिजरौल तक 12 किलोमीटर लंबी तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा निकाली। इस यात्रा से वाहन चालकों को परेशानी हुई। बड़ौत तहसील में पहुंचे नरेश टिकैत ने कहा कि अगर किसी को यात्रा के कारण समस्या हुई हो तो उन्हें खेद है। उन्होंने कहा कि डेढ़ माह पहले ही तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा निकालने की चेतावनी दे दी गई थी। टिकैत ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि वाहन चालकों के लिए पहले ही व्यवस्था करनी चाहिए थी।

यात्रा में शामिल होने जाते ट्रैक्टर।
- फोटो : अमर उजाला
टटीरी कट से एक्सप्रेसवे पर ट्रैक्टरों को चढ़ने से रोका
गांगनौली कट से निकाली जा रही तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा में शामिल होने के लिए भाकियू के जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर के नेतृत्व में किसान टटीरी कट पहुंचे। अफसरों ने रास्ते में बैरिकेडिंग और क्रेन लगाकर उन्हें एक्सप्रेसवे पर चढ़ने से रोका। उप जिलाधिकारी दिग्विजय सिंह ने भाकियू नेताओं को समझाकर एक्सप्रेसवे पर जाने से रोका। इसके बाद इन किसानों को दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे से होते हुए गांगनौली भेजा गया। बिजरौल कट से एक्सप्रेसवे से नीचे उतरने के बाद भाकियू कार्यकर्ता बड़ौत तहसील पहुंचे।