{"_id":"6a819c9174e0ded39309b48d","slug":"welfare-of-society-is-possible-through-truth-and-charity-swami-satyavesh-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-157062-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्य और परोपकार से समाज का कल्याण संभव : स्वामी सत्यवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्य और परोपकार से समाज का कल्याण संभव : स्वामी सत्यवेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। रंछाड़ गांव में रविवार को आर्य समाज द्वारा यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें स्वामी सत्यवेश महाराज ने विधि-विधान से इस यज्ञ को संपन्न कराया।
अंजलि आर्य ने यजमान की भूमिका निभाई। स्वामी सत्यवेश महाराज ने कहा कि यज्ञ भारतीय वैदिक संस्कृति की महान परंपरा है। उन्होंने बताया कि यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है और मन में सकारात्मक विचारों का संचार होता है। महाराज ने मनुष्य को सत्य, सदाचार, सेवा और परोपकार अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने जोर दिया कि अच्छे कर्मों से ही परिवार, समाज और राष्ट्र का कल्याण संभव है। इस अवसर पर बिजेंद्र आर्य और कृष्णपाल भारद्वाज ने वेदपाठ किया। यज्ञ में जयपाल सिंह, चंद्रपाल, श्याम सिंह, लोमश आर्य, वीरेंद्र आर्य, जयबीर सिंह, निशांत तोमर सहित कई लोग उपस्थित रहे।