फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Demand for solution to the problems of cashless treatment and pension payment

Baghpat News: कैशलेस इलाज और पेंशन भुगतान की समस्याओं के समाधान की मांग

Mon, 17 Aug 2026 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Demand for solution to the problems of cashless treatment and pension payment
-सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की हुई मासिक बैठक
विज्ञापन

फोटो संख्या 1
संवाद न्यूज़ एजेंसी
बड़ौत। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक रविवार को कोताना रोड पर हुई। इसमें सेवानिवृत्त शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने पर चर्चा की गई।

पेंशनरों की देय संबंधी समस्याओं पर भी विचार-विमर्श हुआ। जिलाध्यक्ष यशवीर सिंह तोमर ने कहा, पेंशनरों की समस्याओं का समाधान संगठन की प्राथमिकता है। विभागों में लंबित पेंशन संबंधी समस्याओं को उठाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 30 सदस्यों के परिचय पत्र के लिए विवरण प्राप्त हो चुके हैं। संगठन मंत्री सुक्रम पाल पंवार ने उम्रदराज पेंशनरों के लिए कैशलेस सुविधा की मांग की। उन्होंने कहा, इलाज के दौरान भुगतान की व्यवस्था करना उनके लिए कठिन होता है। संगठन इस मांग को लेकर सरकार से लगातार पत्राचार कर रहा है। बैठक में सुरेन्द्र मोघा, श्रद्धानंद त्यागी ब्रजमोहन शास्त्री, जयपाल सिंह जावला और सत्यपाल सिंह तोमर सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed