फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Power supply disrupted due to cable burst in Barka

Baghpat News: बड़का में केबल फुंकने से बाधित हो रही बिजली आपूर्ति

Mon, 17 Aug 2026 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted due to cable burst in Barka
-लोगों को करना पड़ रहा परेशानी का सामना, समस्या समाधान की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बड़ौत। बड़का गांव में बड़े तालाब के पास बार-बार विद्युत केबल फुंकने से बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। ग्रामीणों ने बिजली चोरी का आरोप लगाते हुए विभाग से जांच की मांग की है।

ग्रामीण सुधीर, मनोज, प्रताप, धर्मवीर और महिपाल ने आरोप लगाया कि तालाब के पास कुछ लोग बिजली चोरी कर रहे हैं। इससे केबल पर अधिक भार पड़ता है और वह बार-बार फुंक जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रतिदिन चार से पांच घंटे बिजली गुल रहती है। उन्होंने कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत भी की है। अधिशासी अभियंता बृजेश कुमार यादव ने बताया कि अभी लिखित शिकायत नहीं मिली है। इसके बावजूद विभाग की टीम मौके पर जांच के लिए भेजी जाएगी। बिजली चोरी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed