फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Attempted bad work of a head constable's daughter; accused arrested following an encounter

Baghpat: हेड कांस्टेबल की सात साल की बेटी से दुष्कर्म का प्रयास, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Mon, 17 Aug 2026 12:30 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Mohd Mustakim Updated Mon, 17 Aug 2026 12:30 PM IST
सार

बागपत के एक गांव में डिलीवरी बॉय प्रिंस घर में अकेली बच्ची को देखकर खेत में ले गया। वहां दुष्कर्म का प्रयास किया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया। इसके बाद मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Baghpat: Attempted bad work of a head constable's daughter; accused arrested following an encounter
गिरफ्तार आरोपी प्रिंस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमीनगर सराय क्षेत्र के एक गांव में ऑनलाइन सामान भेजने वाली कंपनी के डिलीवरी बॉय ने शनिवार को घर के बाहर खेल रही हेड कांस्टेबल की सात वर्षीय की बेटी को खेत में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। लोगों के आने पर आरोपी बाइक लेकर भाग गया। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने आरोपी प्रिंस निवासी तेड़ा पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया, जो 24 घंटे बाद फतेहपुर-ग्वालीखेड़ा मार्ग पर मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन

 

यूपी पुलिस के हेड कांस्टेबल ने बताया कि उसके छोटे भाई के पैर में दर्द रहता है, जिसके लिए ऑनलाइन सामान भेजने वाली कंपनी में दर्द निवारक तेल का ऑर्डर किया था। 15 अगस्त की शाम को डिलीवरी बॉय दर्द निवारक तेल देने के लिए घर पहुंच गया। कक्षा दो में पढ़ने वाली उसकी सात साल की बेटी घर के बाहर खेल रही थी। ऑर्डर देने के बाद डिलीवरी बॉय उसकी बेटी को घुमाने के बहाने बाइक पर बैठाकर 200 मीटर दूर खेत में ले गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां पर उसकी बेटी के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। दुष्कर्म का प्रयास होने पर उसकी बेटी ने शोर मचा दिया। आवाज सुनते ही वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने भी शोर मचाया। परिवार वाले ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन इससे पहले ही आरोपी डिलीवरी बॉय अपनी बाइक लेकर भाग गया। इस मामले में पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने बताया कि बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपी की पहचान तेड़ा निवासी प्रिंस के रूप में हुई, जिस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया।
 
विज्ञापन

रविवार देर शाम फतेहपुर-ग्वालीखेड़ा मार्ग पर प्रिंस को पुलिस पकड़ने गई तो उसने पुलिस टीम पर गोली चला दी, जो उपनिरीक्षक शैलेंद्र सिंह की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी। वहां हुई मुठभेड़ में आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की है। वहीं घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ये भी देखें...
Baghpat: एक्सप्रेसवे पर जबरन चढ़े किसानों ने निकाली ट्रैक्टर यात्रा, नरेश टिकैत ने दी चेतावनी; ये है मामला
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed