{"_id":"6a82e0af27c5b9f5110e1f0e","slug":"up-news-terrorist-linked-to-jaish-e-mohammed-arrested-used-to-send-funds-to-pakistan-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा आतंकी गिरफ्तार, पाकिस्तान भेजता था रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा आतंकी गिरफ्तार, पाकिस्तान भेजता था रकम
Mon, 17 Aug 2026 03:51 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Mon, 17 Aug 2026 03:51 PM IST
सार
एटीएस के अनुसार जफर के मोबाइल में पाकिस्तान के जेहादी व्हाट्सएप ग्रुप मिले हैं। इनमें जेहाद और चंदे से जुड़ी बातचीत मौजूद थी। वह फेसबुक पर चेहरा ढककर जेहाद और खिलाफत से जुड़े बयान भी देता था।
विज्ञापन
मोहम्मद जफर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी एटीएस ने पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 24 वर्षीय युवक मोहम्मद जफर को गिरफ्तार किया है। मूल रूप से बिहार के पूर्णिया जिले का रहने वाला जफर मेरठ में मदरसे में पढ़ाई कर चुका है। एटीएस के मुताबिक वह मदरसे के नाम पर लोगों से चंदा लेकर उसकी रकम पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन तक भेजता था।
विज्ञापन
एटीएस को सूचना मिली थी कि जफर जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर से प्रभावित है और उसके भड़काऊ व जेहादी भाषण सोशल मीडिया पर साझा कर लोगों को हिंसक जेहाद के लिए उकसा रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी: जारी है लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के धंसने का सिलसिला, आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम फेल; तोड़ी जा रही एजिंग
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी: प्रदेश की नौकरशाही में बड़ा बदलाव, एक साथ 18 आईएएस अधिकारियों के तबादले; इन जिलों में हुए बदलाव
जांच में उसके सोशल मीडिया अकाउंट से इसकी पुष्टि हुई। एटीएस के अनुसार जफर के मोबाइल में पाकिस्तान के जेहादी व्हाट्सएप ग्रुप मिले हैं। इनमें जेहाद और चंदे से जुड़ी बातचीत मौजूद थी। वह फेसबुक पर चेहरा ढककर जेहाद और खिलाफत से जुड़े बयान भी देता था। बाद में वह जैश-ए-मोहम्मद के जेहादी ग्रुप से जुड़कर पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में आया और जेहाद में मदद की पेशकश की।
हैंडलर के कहने पर जफर ने पैसे भेजने का प्रयास किया। बाद में उसने बाइनेंस अकाउंट मांगा और संदिग्ध पाकिस्तानी लोगों के संपर्क में रहकर बाइनेंस के जरिये यूएसडीटी के रूप में कई बार रकम भेजी। एटीएस ने जफर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पूरे नेटवर्क को जांच एजेंसी खंगाल रही है।