फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rain disrupts supply in Lucknow one lakh people face hours-long power crisis

Lucknow News: बारिश से आपूर्ति हुई बाधित, एक लाख लोगों ने घंटों झेला बिजली संकट

Mon, 17 Aug 2026 03:53 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Mon, 17 Aug 2026 03:53 PM IST
सार

लखनऊ में बारिश से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। घंटों तक एक लाख लोगों ने बिजली संकट झेला। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Rain disrupts supply in Lucknow one lakh people face hours-long power crisis
बिजली उपकेंद्र (सांकेतिक)

विस्तार

राजधानी लखनऊ में सोमवार को बारिश के चलते माल उपकेंद्र से पोषित तीन फीडरों की बिजली आपूर्ति घंटों बाधित रही। इससे करीब एक लाख की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ा। अलग-अलग फीडरों पर आई खराबी के कारण कई गांवों में घंटों बिजली गुल रही। कर्मचारियों ने खराबी दूर कर आपूर्ति बहाल की। 

विज्ञापन


जेई राजकुमार के मुताबिक, नरायनपुर फीडर से जुड़े गांवों की बिजली बारिश के कारण आई खराबी से सोमवार सुबह 5.00 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रही। 

वहीं, माल फीडर की आपूर्ति तार टूटने से सुबह 6.00 बजे से 8.00 बजे तक बाधित रही। गहदेव फीडर से जुड़े गांवों की बिजली सुबह 5:43 बजे से 10:45 बजे तक बंद रही। खराबी दूर होने के बाद सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed