फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Nepalese woman smuggler arrested at India-Nepal border opium worth 30 lakh seized

Bahraich News: भारत-नेपाल बॉर्डर पर नेपाली महिला तस्कर गिरफ्तार, 30 लाख की अफीम बरामद

Mon, 17 Aug 2026 04:26 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: Bhupendra Singh Updated Mon, 17 Aug 2026 04:26 PM IST
सार

बहराइच में भारत-नेपाल बॉर्डर पर पुलिस और एसएसबी ने संयुक्त रूप से नेपाली महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से 30 लाख की अफीम बरामद हुई है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Nepalese woman smuggler arrested at India-Nepal border opium worth 30 lakh seized
भारत-नेपाल बॉर्डर पर नेपाली महिला तस्कर गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

यूपी के बहराइच में भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में रुपईडीहा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने 2.5 किलोग्राम अवैध अफीम के साथ एक नेपाली महिला को गिरफ्तार किया। बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा हरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि 16 अगस्त की शाम करीब सात बजे रुपईडीहा कस्बे स्थित एसएसबी चेक पोस्ट पर संयुक्त टीम ने एक महिला को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 2.5 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद हुई।
विज्ञापन




गिरफ्तार महिला की पहचान मनपुरा बुद्धा पुत्री चिज बदामगर (65) निवासी थबांग वार्ड नंबर-5, रोल्पा, नेपाल के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर थाना रुपईडीहा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आवश्यक कार्रवाई के बाद अभियुक्ता को न्यायालय बहराइच भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अजय कुमार, आरक्षी विकास प्रजापति, मनोज वर्मा और अभिषेक राय शामिल रहे। एसएसबी टीम में उपनिरीक्षक/सहायक उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह, सहायक उपनिरीक्षक तपन बरुआ, महिला आरक्षी प्रियंका तथा महिला आरक्षी जी. प्रवीना बाबु भाई शामिल रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed