फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The spirit of patriotism soared beneath the shade of the Tricolour.

Bahraich News: तिरंगे की छांव में लहराया देशप्रेम का जज्बा

Mon, 17 Aug 2026 12:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
The spirit of patriotism soared beneath the shade of the Tricolour.
जिले में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।
बहराइच। देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को बहराइच में राष्ट्रभक्ति, उल्लास और गौरव के साथ मनाया गया। सुबह क्रॉसकंट्री दौड़ और एनसीसी कैडेट्स की प्रभातफेरी से शुरू हुआ जश्न दिनभर चलता रहा। कलेक्ट्रेट समेत सरकारी भवनों, शिक्षण संस्थानों और विभिन्न प्रतिष्ठानों में तिरंगा फहराया गया। विभिन्न कार्यक्रमों में स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारीजनों के साथ ही उल्लेखनीय साहस दिखाने वाले नागरिकों और प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


मुख्य समारोह कलेक्ट्रेट में हुआ, जहां जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया। मांटेसरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने भावपूर्ण राष्ट्रगान और वंदे मातरम् का सामूहिक गायन प्रस्तुत किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में स्वतंत्रता सेनानी परिजनों कबूतरी देवी, चंद्रकांती देवी, सुंदरा देवी, तारिक बेग, कर्मवीर सिंह, कामरान सिद्दीकी और रमेश कुमार मिश्र को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


काव्यपाठ करने वाले कवियों एवं शायरों अल्लन बहराइची, लक्ष्मीकांत त्रिपाठी मृदुल और रईस सिद्दीकी को भी सम्मानित किया गया। राष्ट्रगान और वंदे मातरम् प्रस्तुत करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम अमित कुमार, सीआरओ सौरभ दुबे, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद, एसडीएम अमिता यादव और डीजीसी रेवेन्यू अजय शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर विचार रखे। संचालन कलेक्ट्रेट कर्मी संदीप मिश्रा ने किया। इसके बाद अधिकारियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिसर स्थित त्रिमूर्ति, शहीद पार्क और आंबेडकर पार्क में महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।

किसान पीजी कॉलेज में प्रबंध समिति के सदस्य अजीत प्रताप सिंह और सत्यदेव सिंह ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। प्राचार्य प्रो. विनय सक्सेना ने अतिथियों का स्वागत किया। ध्वजारोहण के बाद कॉलेज संस्थापक एवं स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर हुकुम सिंह विसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। पंकज सिंह के निर्देशन में एनसीसी कैडेट्स ने अतिथियों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

डॉ. जेबी सिंह सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए अधिकारों के साथ कर्तव्यों का पालन करने पर जोर दिया। डॉ. नीरज पांडेय, डॉ. जेपी तिवारी, डॉ. एसके मिश्र, डॉ. आनंद श्रीवास्तव, डॉ. बुशरा अंजुम समेत विद्यार्थियों ने भी विचार रखे।

महिला पीजी कॉलेज में प्रबंध समिति के सचिव श्याम करन टेकड़ीवाल ने ध्वजारोहण कर पौधरोपण किया। सभागार में आयोजित विचार गोष्ठी में प्राचार्य प्रो. प्रिया मुखर्जी, एनएसएस प्रभारी डॉ. अमृता मिश्रा, डॉ. रीमा शुक्ला और छात्राओं ने स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास तथा देश की वर्तमान राजनीतिक एवं शैक्षिक परिस्थितियों पर विचार रखे।
संस्कार भारती के तत्वावधान में आयोजित सांस्कृतिक महोत्सव में देशभक्ति गीतों और प्रस्तुतियों ने माहौल राष्ट्रप्रेम से भर दिया। मुख्य अतिथि आरएसएस के समरसता प्रमुख राज किशोर ने विभाजन की विभीषिका और अमर बलिदानियों के योगदान को याद किया।
कवि सम्मेलन में राष्ट्रीय चेतना का संचार
सांस्कृतिक महोत्सव के अंतिम दिन साहित्यिक सत्र में दिलीप, प्रदीप बहराइची, सोमेश और देशराज समेत कवियों ने काव्य पाठ किया। रचनाओं के माध्यम से राष्ट्रीय चेतना और ऊर्जा का संदेश दिया। संचालन ज्योति बंसल और अंशु मल्होत्रा ने किया।
मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर, विद्यार्थियों को सम्मान

महाराजा सुहेल देव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं महर्षि बालार्क चिकित्सालय में प्राचार्य प्रो. डॉ. संजय खत्री ने ध्वजारोहण किया। एमबीबीएस और बीएससी नर्सिंग विद्यार्थियों की क्विज, रंगोली सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न दिए गए। नर्सिंग अधीक्षिका पूनम वर्मा, नर्सिंग ऑफिसर निधि और वार्ड बॉय रमेश चंद्र को भी सम्मानित किया गया। रक्तकोष केंद्र में रक्तदान शिविर आयोजित हुआ।

स्कूली बच्चों ने प्रस्तुत किए मोहक कार्यक्रम

पायनियर ग्रुप ऑफ स्कूल्स की नाजिरपुरा, बड़ीहाट और न्यू कैंपस फतेहपुरा शाखाओं में भी स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। ध्वजारोहण के साथ सुबह प्रभातफेरी निकाली गई। बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। महाप्रबंधक सैय्यद आसिफ किरमानी ने आजादी के महत्व और इसके लिए हुए संघर्ष की जानकारी देते हुए स्वतंत्रता की रक्षा का आह्वान किया। प्रधानाचार्य आफिया किरमानी ने देशभक्ति और स्वच्छता का संदेश दिया।

जिले में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।

जिले में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।

जिले में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।

जिले में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।

जिले में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।

जिले में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।

जिले में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।

जिले में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।

जिले में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।

जिले में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed