फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Saryu crosses danger mark; nine villages marooned by floods.

Bahraich News: सरयू लाल निशान के पार, बाढ़ से घिरे नौ गांव

Mon, 17 Aug 2026 12:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Saryu crosses danger mark; nine villages marooned by floods.
सरयू में बाढ़ से गांवों तक पहुंचा पानी।
बहराइच/बिछिया। नेपाल में हो रही भारी बारिश के बीच सरयू नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने से एल्गिन ब्रिज पर सरयू खतरे के निशान से चार सेंटीमीटर ऊपर बह रही है और जलस्तर करीब एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। महसी तहसील के पांच गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं, जबकि मिहींपुरवा तहसील के सुजौली इलाके में भी पानी गांवों तक पहुंच गया है। चार गांवों में बाढ़ का पानी घरों में घुसने से जनजीवन अस्तव्यस्त है। लोग सुरक्षित स्थानों पर शरण ले रहे हैं।
विज्ञापन



सुजौली क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों में शनिवार शाम से पानी बढ़ना शुरू हुआ। धर्मपुर रेतिया, रामपुर रेतिया, संपतपुरवा और बरखड़िया के कई मजरे बाढ़ से प्रभावित हैं। करीब दो हजार की आबादी के सामने संकट खड़ा हो गया है। प्रशासन ने राजस्व कर्मियों की टीमें लगाकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। घरों में पानी घुसने से लोगों को खाना बनाने और पीने के पानी की समस्या होने लगी है। घरों में रखा सामान भी पानी में डूब गया। खेतों में खड़ी फसलें जलमग्न होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत बरखड़िया के कई मजरे भी बाढ़ की चपेट में हैं। आनंद नगर बरखड़िया में मदन पहलवान के घर के पास बनी पुलिया पर पानी लगातार बढ़ रहा है। इससे आसपास रहने वाले ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बाढ़ का पानी घरों में पहुंचने के बाद कई परिवारों ने ऊंचे स्थानों पर शरण ली है। पशुओं को भी सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। ग्रामीणों के मुताबिक बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। बिजली कटने से रात में लोगों की दिक्कत और बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ने संभाला मोर्चा
ग्राम पंचायत जंगल गुलरिहा के प्रधान प्रतिनिधि शिव कुमार टीम के साथ बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे और घर-घर जाकर लोगों का हाल जाना। उन्होंने प्रभावित परिवारों को जरूरत के मुताबिक राहत सामग्री भी उपलब्ध कराई। उन्होंने प्रशासन को भी स्थिति की जानकारी दी है। ग्रामीणों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल मेडिकल टीम, खाद्य सामग्री और पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है।
राजस्व टीमें लगाईं, स्थिति पर नजर
एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने बताया कि बाढ़ की स्थिति को देखते हुए राजस्व कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। प्रभावित लोगों तक जल्द सहायता पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां की गई हैं।

महसी तहसील में पांच गांव बाढ़ के पानी से घिरे
सरयू नदी के उफनाने से महसी तहसील के निचले इलाकों में नदी के किनारे बसे जोगलापुरवा, गड़रियनपुरवा, नईबस्ती, सिलौटा और जोधेपुरवा गांव चारों ओर से बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। जोधेपुरवा गांव के सड़क पर बाढ़ का पानी चल रहा है, इससे लोगों का आवागमन बुरी तरह प्रभावित है।

सरयू में बाढ़ से गांवों तक पहुंचा पानी।

सरयू में बाढ़ से गांवों तक पहुंचा पानी।

सरयू में बाढ़ से गांवों तक पहुंचा पानी।

सरयू में बाढ़ से गांवों तक पहुंचा पानी।

सरयू में बाढ़ से गांवों तक पहुंचा पानी।

सरयू में बाढ़ से गांवों तक पहुंचा पानी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed