{"_id":"6a820386b0a3e5fd9004b443","slug":"creative-talent-showcased-in-mehendi-and-rangoli-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-155157-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: मेहंदी व रंगोली में दिखी रचनात्मक प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: मेहंदी व रंगोली में दिखी रचनात्मक प्रतिभा
विज्ञापन
बहराइच के पुलिस लाइन स्थित ऑडिटोरियम में हरियाली तीज कार्यक्रम में शामिल पुलिस परिवार की महिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। पुलिस लाइन ऑडिटोरियम में रविवार को वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम आयोजित किया गया। वामा सारथी की अध्यक्ष संयुक्ता श्रीवास्तव के निर्देशन में हुए कार्यक्रम में पुलिस परिवार की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया, इस दौरान अंजली सिंह को मिस तीज का खिताब दिया गया।
कार्यक्रम में मेहंदी, रंगोली, गजरा मेकिंग और तीज से जुड़े प्रश्नोत्तरी समेत विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताएं हुईं। महिलाओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सावन और भारतीय लोक परंपराओं की झलक प्रस्तुत की।
प्रतियोगिताओं के आधार पर अंजली सिंह को प्रथम, नम्रता सिंह को द्वितीय और पूजा भगत को तृतीय स्थान मिला। वामा सारथी अध्यक्ष संयुक्ता श्रीवास्तव और सदस्य डॉ. पारुल ने विजेताओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में पुलिस मॉडर्न स्कूल की प्रधानाचार्य निशा सिंह समेत पुलिस परिवार की महिलाएं मौजूद रहीं। आयोजन का उद्देश्य पुलिस परिवार की महिलाओं को आपसी मेलजोल और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए मंच उपलब्ध कराना रहा।
विज्ञापन
दुर्गेश्वर आनंद और साक्षी यादव सम्मानित
रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस परिवार के बच्चों को भी सम्मानित किया गया। ताइक्वांडो में दुर्गेश्वर आनंद ने राज्य स्तर पर पदक हासिल किया, जबकि साक्षी यादव ने ओलंपियाड में राज्य स्तर पर पदक प्राप्त किया। वामा सारथी की अध्यक्ष संयुक्ता श्रीवास्तव ने दोनों प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित करते हुए एक-एक हजार रुपये का चेक प्रदान किया। उन्होंने बच्चों की उपलब्धि को सराहते हुए उन्हें आगे भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।