फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Meerut's Kunwar Basit Ali appointed National President of BJP Minority Morcha

UP: मेरठ के कुंवर बासित अली बने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, जानें उनका अब तक का सफर

Mon, 17 Aug 2026 07:14 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Mon, 17 Aug 2026 07:14 PM IST
सार

Meerut News: यूपी के मेरठ स्थित गांव कायस्थ बड्ढा के मूल निवासी कुंवर बासित अली की शुरुआत भाजपा में जिला सह-मीडिया प्रभारी के रूप में हुई थी। अब उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है।

विज्ञापन
UP: Meerut's Kunwar Basit Ali appointed National President of BJP Minority Morcha
कुंवर बासित अली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी ने अपने अल्पसंख्यक मोर्चे में महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए मेरठ निवासी कुंवर बासित अली को राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। यह घोषणा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की। वर्तमान में कुंवर बासित अली भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन

 

इस नियुक्ति के बाद सोमवार को मेरठ में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शास्त्रीनगर स्थित उनके आवास पर पहुंचकर उनके पिता हामिद पहलवान को मिठाई खिलाकर बधाई दी। पिता हामिद पहलवान ने कहा कि बासित अली के सपने भाजपा ने पूरे किए हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि 2027 के विधानसभा चुनावों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में मुस्लिम मतदाता भाजपा को वोट करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि तमाम परेशानियों के बावजूद बासित अली का भाजपा के प्रति लगाव अटूट रहा। इस अवसर पर नासिर सैफी, परवेज सैफी, यूनुस सैफी, ओवैस सैफी, और शादाब अलवी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का सफर
स्नातक की उपाधि प्राप्त कुंवर बासित अली का मूल गांव कायस्थ बड्ढा है और वे मुस्लिम राजपूत समाज से आते हैं। भाजपा में उनके राजनीतिक सफर की शुरुआत वर्ष 2011 में जिला सह-मीडिया प्रभारी के रूप में हुई थी। इसके बाद, उन्होंने जिला मीडिया प्रभारी और 2012 में अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष का दायित्व संभाला। इस दौरान, उन्होंने मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के क्षेत्रीय संयोजक के रूप में भी कार्य किया।
विज्ञापन

माना जाता है कि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के साथ उनकी निकटता के चलते ही उन्हें अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। बासित अली उत्तर प्रदेश उर्दू एकेडमी के सदस्य भी रह चुके हैं। जिलाध्यक्ष पद से शुरुआत कर प्रदेश अध्यक्ष और अब राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने तक का उनका सफर उल्लेखनीय रहा है।
 

भाजपा नेतृत्व का आभार: बासित अली
अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद कुंवर बासित अली ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अल्पसंख्यक समाज को मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि मुस्लिम समाज अब सच्चाई को समझ चुका है और बड़ी संख्या में भाजपा से जुड़ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार सरकार बनाएगी। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व सौंपने के लिए भाजपा नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

ये भी देखें...
UP: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद बोले- वंदे मातरम के सम्मान में खड़ा रहूंगा, गाऊंगा नहीं, इस्लाम में इजाजत नहीं
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed