फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपने से 24 साल छोटी इस खूबसूरत मॉडल को पहली नजर में दिल दे बैठे थे ट्रंप

Mon, 24 Feb 2020 12:04 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 24 Feb 2020 12:04 PM IST
विज्ञापन
Trump India Visit: love story of american president donald trump and melania trump
डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप - फोटो : सोशल मीडिया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दो दिवसीय भारत यात्रा पर आ रहे हैं। ट्रंप अगले हफ्ते 24 फरवरी को अहमदाबाद पहुंचेंगे। ट्रंप के साथ उनकी पत्नी और अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप भी होंगी। ट्रंप के दौरे को लेकर अहमदाबाद और आगरा सहित दिल्ली में भी तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। पीएम मोदी के गृह प्रदेश गुजरात में ट्रंप का भव्य स्वागत किया जाएगा। ट्रंप अपने इस दौरे के दौरान अहमदाबाद, आगरा और दिल्ली का भ्रमण करेंगे। ऐसे में आइए डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप की लव स्टोरी के बारे में जानते हैं...



 

Trump India Visit: love story of american president donald trump and melania trump
डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप - फोटो : सोशल मीडिया

डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप की लव स्टोरी 1998 में शुरू हुई। उस वक्त डोनाल्ड ट्रंप 52 साल के थे और मेलानिया 28 साल की थीं। ट्रंप तब राजनीति में नहीं आए थे और रियल-एस्टेट मुगल के तौर पर जाने जाते थे। न्यूयॉर्क सीटी फैशन वीक चल रहा था और टाइम्स स्क्वेयर के किट कैट क्लब में पार्टी थी। यहीं ट्रंप की नजर मेलानिया से मिली और उन्हें प्यार हो गया। ट्रंप, मेलानिया से मिलने से पहले दो शादी कर चुके थे और दूसरी पत्नी मारला मेपल से उनका तलाक होने वाला था।

 

Trump India Visit: love story of american president donald trump and melania trump
अपनी पत्नी मेलानिया के साथ डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

इस पार्टी में ट्रंप सेलिना मिडलफ़र्ट के साथ पहुंचे थे लेकिन पहली ही नजर में मॉडल मेलानिया को दिल दे बैठे।स्लोवेनियाई खूबसूरत मॉडल मेलानिया पर ट्रंप की नजरें टिकी रहीं और यहीं से ट्रंप और मेलानिया का रिलेशनशिप शुरू हुआ। मेलानिया भी ट्रंप पर मंत्रमुग्ध हो गई थीं। यहीं से दोनों  के बीच फोन नंबर का आदान-प्रदान हुआ। एक हफ्ते बाद मेलानिया ने ट्रंप को कॉल किया और दोनों की पहली डेट शुरू हुई। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trump India Visit: love story of american president donald trump and melania trump
मेलानिया ट्रंप - फोटो : ANI

ये ही वह दौर था जब मेलानिया और ट्रंप का रोमांस जोरों पर था। दोनों एक-दूसरे को वक्त देने लगे थे और उनकी मुलाकातें चर्चा का विषय बनने लगी थीं। साल 2000 आया और ट्रंप रिफॉर्म पार्टी की तरफ से कैंडिडेट थे। ट्रंप चाहते थे कि मेलानिया उनके पास आ जाए। 2001 में मेलानिया ने ग्रीन कार्ड हासिल किया और ट्रंप टावर आ गईं।


 

विज्ञापन
Trump India Visit: love story of american president donald trump and melania trump
मेलानिया ट्रंप - फोटो : सोशल मीडिया

पांच साल साथ रहने के बाद शादी
ट्रंप और मेलानिया ने पांच साल की रिलेशनशिप के बाद शादी कर ली। अप्रैल 2004 था। ट्रंप ने मेलानिया को 1.5 मिलियन डॉलर की डायमंड रिंग पहनाकर शादी का प्रस्ताव दिया। ये ही वह दौर था जब ट्रंप ने कहा कि उनकी सफलता में मेलानिया का हाथ है। उन्होंने मेलानिया के साथ अपने पांच साल के रिलेशनशिप को बेहद सफल बताया।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed