अक्सर कई लोगों के साथ होता है कि जहां वो काम करते हैं वहां उन्हें किसी से प्यार हो जाता है। प्यार का होना स्वाभाविक है। आपको कहीं भी किसी से प्यार हो सकता है। लेकिन अगर ऑफिस में आपको किसी से प्यार हो गया है और अफेयर चल रहा है तो आपको ज्यादा सावधानी बरतनी पड़ती हैं क्योंकि इसका असर आपके काम पर पड़ सकता है। ऑफिस का प्यार आपके जी का जंजाल भी बन सकता है।
ऑफिस में चल रहा है अफेयर तो इन बातों का जरूर रखें ख्याल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपका ऑफिस में किसी के साथ अफेयर चल रहा है तो इसे जितना हो सके उतना छिपाकर रखें क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो यह चर्चा का विषय बन सकता है। हर किसी की ज़ुबान पर सिर्फ आपके ही रिलेशनशिप की बात चल रही होती है। जब तक आप रिश्ते में हैं तब तक तो यह बात आपको बुरी नहीं लगेगी। लेकिन जिस दिन आपका ब्रेकअप हो जाएगा, तब यह बातें आपको काफी चोट पहुंचा सकती हैं।
अगर आपका ऑफिस में अफेयर चल रहा है और लोगों को यह पता है तो हो सकता है कि आपके ऊपर रोक टोक बढ़ जाए। ऑफिस अफेयर के उजागर होने के बाद हर किसी की नजर आप पर ही रहती है। इसी वजह से संभव है कि आपके ऊपर रोक टोक बढ़ जाए और इसका असर आपके रिश्ते पर भी पड़े। इसलिए, ऑफिस अफेयर में अपना पर्सनल स्पेस दूर रखें और वहां अपने प्यार को बीच में न आने दें।
ऑफिस अफेयर की वजह से आपके काम पर भी बेहद असर पड़ता है। अगर आप दोनों के बीच लड़ाई हो जाए तो आपका मन काम में नहीं लगेगा। ऐसे में ऑफिस में आपकी परफॉर्मेंस भी घटती चली जाएगी।
एक रिश्ते में रहते वक्त असुरक्षा की भावना होना जायज है। ऐसे में जब आप अपने ऑफिस में किसी से ज्यादा हंस-बोल कर बातें करते हैं तो इससे आपके पार्टनर को असुरक्षा की भावना हो सकती है। इसकी वजह से ऑफिस में आपका दायरा सिमट भी सकता है।