फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parenting Tips: बच्चे अक्सर करते हैं आपस में झगड़ा, तो इन तरीकों से उनके रिश्ते में लाएं मिठास

Mon, 22 Aug 2022 11:13 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 22 Aug 2022 11:13 AM IST
विज्ञापन
Parenting Tips How To Stop Your Child From Fighting Know Details In Hindi
बच्चों के बीच लड़ाई झगड़े कम करने का तरीका - फोटो : iStock

Parenting Tips: जब घर में दो या दो से ज्यादा बच्चे होते हैं तो वह अकेलापन महसूस नहीं करते। साथ खेलते हैं और एक दूसरे के साथ वक्त बिताने हैं। कई बार बच्चों के बीच लड़ाई झगड़े भी हो जाते हैं। खेल खेल में बच्चे आपस में झगड़ने लगते हैं। ये बच्चों के बीच आम बात होती है लेकिन जब अक्सर बच्चे एक दूसरे से झगड़ने लगते हैं, तो चिंता की बात होती है। भाई बहनों के बीच प्यार भरी नोक झोंक सामान्य बात है लेकिन जब उनके बीच की लड़ाई कटाक्ष, एक दूसरे को नीचा दिखाने, जलन और प्रतिद्वंदी होने लगे तो समझ लेना चाहिए कि उनके बीच भावनात्मक लगाव की कमी होने लगी है। ऐसे में अभिभावक को बच्चो के पालन पोषण के दौरान कुछ बातों पर विशेष ध्यान देना चाहिए ताकि बच्चों के बीच आपसी प्रेम बना है और उनकी लड़ाई गंभीर रूप न ले। चलिए जानते हैं अक्सर झगड़ा करने वाले बच्चों के पालन पोषण का सही तरीका क्या है, ताकि वह दूसरे रिश्तों के साथ मिल कर रह सकें।

Parenting Tips How To Stop Your Child From Fighting Know Details In Hindi
बच्चे को सिखाएं बात करने का तरीका - फोटो : Istock

बात रखने का तरीका सिखाएं

घर पर बच्चे अक्सर अपनी बात साबित करने के लिए एक दूसरे से लड़ते हों तो उन्हें अपनी बात रखने का सही तरीका सिखाएं। उन्हें सिखाएं कि लड़ाई करने या चिल्लाने से वह सही साबित नहीं हो जाएंगे। लड़ाई से स्थिति बिगड़ सकती है। इसलिए शालीनता के साथ अन्य बच्चों से बात करें और अपनी बात को समझाएं।

Parenting Tips How To Stop Your Child From Fighting Know Details In Hindi
बच्चे के सकारात्मक व्यवहार की करें तारीफ - फोटो : Istock

बच्चे के सकारात्मक व्यवहार की तारीफ करें

अगर आपका बच्चा बिना लड़ाई या बहस के अन्य बच्चे से अपनी समस्याएं सुलझाता है तो उसके इस सकारात्मकता व्यवहार की तारीफ करें। बच्चे के इस तरह के व्यवहार को प्रोत्साहन दें ताकि वह भविष्य में भी लड़ाई झगड़े की स्थिति से निपटने के लिए सकारात्मक तरीका ही अपनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Parenting Tips How To Stop Your Child From Fighting Know Details In Hindi
बच्चों की लड़ाई में मध्यस्थता का सही तरीका - फोटो : istock

मध्यस्थता

जब दो बच्चे आपस में लड़ते हैं तो आपको उनके बीच सुलह कराने या सही और गलत के बीच अंतर का सही तरीका पता होना चाहिए। सबसे पहले तो यह जाने कि झगड़े का कारण क्या है। दोनों के नजरिए को समझते हुए मध्यस्थता करें और मामला सुलझाएं। दोनों के साथ एक जैसा व्यवहार करें। अक्सर माता पिता बड़े बच्चे को ज्यादा समझदार और छोटे से लड़ाई न करने की सलाह देते हैं। तो कई बार छोटे बच्चे से बड़े भाई या बहन से बहस करने के लिए उसे ही गलत ठहराते हैं। दोनों के साथ एक जैसा व्यवहार रखें।

विज्ञापन
Parenting Tips How To Stop Your Child From Fighting Know Details In Hindi
बच्चों में लड़ाई के मुद्दों को कम करें - फोटो : istock

लड़ाई के मुद्दे को कम करें

अगर बच्चे अक्सर ही किसी न किसी बात को लेकर आपस में भिड जाते हैं तो यह समझने का प्रयास करें कि उनके बीच लड़ाई का सही मुद्दा क्या है। घर पर कोई ऐसा खिलौना या वस्तु हो, जिसकी वजह से बच्चे लड़ते हैं तो उस खिलौने को दोनों की पहुंच से दूर रखें। इसके अलावा हो सकता है कि आपकी परवरिश के दौरान कुछ ऐसी गलतियां आप कर रहे हैं, जिससे बच्चों के बीच भावनात्मक प्रेम खत्म हो रहा हो। वह ये सोचने लगे कि माता पिता उनसे ज्यादा उनके भाई या बहन को प्रेम करते हैं, यह उनके बीच ईर्ष्या की वजह बन सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed