फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्राचीन भारत में ' यौन संबंधों' को लेकर खुला था माहौल

Thu, 08 Aug 2019 11:15 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 08 Aug 2019 11:15 AM IST
विज्ञापन
Physical relation and love- relationship tips
relationship - फोटो : file photo

भारत में आम तौर पर यौन संबंधों पर खुलकर बातें करना अजीबो-ग़रीब माना जाता है। यौन संबंधों में लोगों की दिलचस्पी में कोई कमी नहीं, मगर ज़्यादातर भारतीय इस पर चर्चा से बचते हैं। जि्स्मानी ताल्लुक़ को लेकर बातचीत को लेकर ये झिझक आज भारतीय समाज में बेहद आम है।



यही वजह है कि सामान्य यौन संबंध से इतर सेक्सुअल रिलेशनशिप को अपराध माना जाता है. सुप्रीम कोर्ट ने 2013 में समलैंगिक यौन संबंध को अपराध घोषित किया था। अगस्त 2015 में सरकार ने क़रीब 800 पॉर्न वेबसाइट पर पाबंदी लगा दी थी ताकि बच्चों के ख़िलाफ़ यौन अपराध और यौन हिंसा रोकी जा सके। हालांकि इस पाबंदी में बाद में कुछ ढील दी गई थी।
 

Physical relation and love- relationship tips
relationship - फोटो : file photo
सेक्स को लेकर ये झिझक भारत में पिछली कुछ सदियों की देन है। मध्य युग में मुस्लिम शासकों और फिर ब्रिटिश राज के दौरान सेक्स विषय से पर्देदारी की गई। भारत में ताक़तवर ब्राह्मणवादी सोच ने भी इस पर्देदारी को बनाए रखा, बल्कि कई बार तो ये ज़बरदस्ती लागू किया गया।

लेकिन हिंदुस्तान में सेक्स को लेकर ख़यालात हमेशा से ऐसे नहीं थे।  ऐसा नहीं था कि भारत में लोग हमेशा ही यौन संबंध को लेकर बात करने से कतराते थे। प्राचीन भारत में यौन संबंधों पर न सिर्फ़ खुलकर चर्चा होती थी, बल्कि सेक्स एक विषय के तौर पर पढ़ाया भी जाता था। तेरहवीं सदी से पहले भारत में सेक्स को लेकर माहौल बेहद खुला था।
Physical relation and love- relationship tips
relationship - फोटो : file photo
सेक्स के विषय पर पहला ग्रंथ, 'कामसूत्र' भारत में ईसा से चार सदी पूर्व से लेकर ईसा के बाद की दूसरी सदी के बीच लिखा गया था। प्राचीन भारत में यौन संबंधों को लेकर माहौल कितना खुला था, इसके तमाम सबूत मिलते हैं। मसलन ओडिशा स्थित कोणार्क के सूर्य मंदिर में तराशे हुए नग्न बुत देखने को मिलते हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Physical relation and love- relationship tips
RELATIONSHIP - फोटो : file photo
इसी तरह बुद्ध धर्म से जुड़ी अजंता और एलोरा की गुफ़ाओं में भी युवतियों की नग्न मूर्तियां देखने को मिलती है। महाराष्ट्र स्थित अजंता के गुफ़ा चित्र ईसा से दो सदी पहले बनाए गए थे। वहीं एलोरा की कलाकृतियां पांचवीं से दसवीं सदी के बीच की बताई जाती हैं।

भारत में सेक्स का खुला चित्रण मध्य प्रदेश के खजुराहो स्थित मंदिरों में देखने को मिलता है। ये मंदिर क़रीब एक हज़ार साल पुराने हैं। इन्हें चंदेल राजाओं ने 950 से 1050 ईस्वी के बीच बनवाया था। उस दौरान कुल 85 मंदिर बनाए गए थे। लेकिन आज इनमें से सिर्फ़ 22 ही बचे हैं। यूनेस्को ने इन्हें 1986 में विश्व की धरोहर घोषित किया था।
 
विज्ञापन
Physical relation and love- relationship tips
relationship
इन मंदिरों में यौन संबंधों का हर रूप देखने को मिलता है। औरतों और मर्दों के तराशे हुए नंगे बुत हैं। दीवारों पर तमाम सेक्स पोज़ीशन को उकेरा गया है। यहां पर तीन लोग एक साथ यौन संबंध बनाते हुए देखे जा सकते हैं। तो, एक साथ कई जोड़े यौन उत्सव मनाते भी उकेरे गए हैं।

कई नक़्क़ाशियों में तो औरत-मर्द ऐसी सेक्सुअल पोज़ीशन में उकेरे गए हैं, जो सोचने पर असंभव से मालूम होते हैं। दूर-दूर से सैलानी सेक्स के इन मंदिरों को देखने आते हैं। यहां पर देवी-देवताओं, योद्धाओं, संगीतकारों, जानवरों और परिंदों की मूर्तियां भी उकेरी गई हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed