प्यार के लिए स्पेशल वीक यानी वैलेंटाइन वीक का शुरुआत हो चुका है। लड़कें हो या लड़कियां सब लोग इस सप्ताह को खास बनाने के लिए तैयारियों में लगे हुए हैं। इस सप्ताह में दूसरे दिन यानी 8 फरवरी को ‘प्रपोज डे’ मनाया जाता है। इस दिन को लेकर सभी लोगों को बस इसी बात का टेंशन रहता है कि कैसे वो अपने पार्टनर को प्रपोज कर स्पेशल फील कराएं। पीछले साल तो भारी संख्या में युवा इस सवाल का जवाब ढूंढ रहे थे कि कैसे लड़की को प्रपोज किया जाए?
Valentine Day 2020: कुछ इस तरह से करें अपने प्यार का इजहार, मिलेगा सकरात्मक परिणाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैसे तो प्रपोज करने के लिए कई तरीके हैं। यदि आप भी इस बात को लेकर परेशान हैं तो हम भी दूर कर देते हैं। आइए जानते हैं किस तरह से अपने स्पेशल वन को अच्छा महसूस कराएं...
यूट्यूब प्रपोजल
डिजिटल जमाने में अपने प्रपोज करने के तरीके को भी थोड़ा डिजिटल बनाइए। आप उन्हें प्रपोज करने के लिए एक प्रपोजल वीडियो तैयार कर सकते हैं। इस वीडियो में आप अपने दिल के हर उस बात को शामिल कर लीजिए जो आप उनसे कहना चाहते हैं और इस वीडियो को यूट्यूब पर पोस्ट कर दीजिए। वीडियो पोस्ट करने के बाद इसके लिंक के साथ एक सीरियस मेल लिखकर उन्हें भेज दें। आप सोचकर ही अंदाजा लगा लीजिए कि वीडियो देखने के बाद सामने वाला का अंदाजा कैसा होगा। एक और बात ध्यान रखें वीडियो में अपनी बातें अच्छे से और क्रिएटिव तरीके से रखें ताकि आपके द्वारा कही हर बात आपके चाहत की दिल को छू ले।
अलार्म प्रपोजल
प्रपोज करने के लिए अलार्म प्रपोजल एक बहुत ही बढ़िया विकल्प हो सकता है। आप अपने दिल की बात को ऑडियो में रिकॉर्ड कर लें और उन्हे बिना बताए इस ऑडि. को उनके फोन में ट्रांसफर कर दें और सही टाइम पर अलार्म सेट कर इस ऑडियो को अलार्म टोन बना दें। यकीन मानिए जब उनके पास अचानक ये ऑडियो क्लिप बजेगा तो उनके खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।
चॉकलेट, केक या कोई पसंदीदा चीज
प्रपोज करने के लिए आप एक रिंग को चॉकलेट, केक या उनके किसी पसंदीदा चीज में छिपाकर गिफ्ट कर सकते हैं। इसके साथ ही उसमें एक प्यार भरा मैसेज भी लिख सकते हैं। आपके प्रपोज करने के इस तरीका उन्हें पूरे जीवन याद रहेगा।