{"_id":"5e33b64f8ebc3e8d3e2f9535","slug":"relationship-tips-love-grows-by-respecting-each-other-in-a-relationship","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिलेशनशिप टिप्स: रिश्ते में एक-दूसरे को सम्मान देने से ही बढ़ता है प्यार ","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
रिलेशनशिप टिप्स: रिश्ते में एक-दूसरे को सम्मान देने से ही बढ़ता है प्यार
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
Published by: ललित फुलारा
Updated Fri, 31 Jan 2020 10:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
relationship
- फोटो : pixa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रिलेशनशिप में एक-दूसरे को सम्मान देना बेहद जरूरी है। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके बीच कभी भी मनमुटाव पैदा नहीं होगा और न ही आपका रिलेशनशिप कड़वाहट के दौर से गुजरेगा। दरअसल, अक्सर हम रिलेशनशिप में कई बातों को भूल जाते हैं और फिर रिश्ते खट्टे होने लगते हैं। एक-दूसरे के बीच मनमुटाव पैदा होने लगता है। पार्टनर आपस में ही चिढ़ने लगते हैं। धीरे-धीरे मामला इतना बढ़ जाता है कि घरेलू हिंसा और झगड़े का रूप ले लेता है। एक-दूसरे के बीच दूरियां बढ़ने लगती हैं। ऐसी परिस्थिति आए इससे पहले ही हमें सावधान हो जाना चाहिए।
2 of 4
relationship
- फोटो : pixa
अगर आपके और आपके पार्टनर के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा है तो इसका सबसे अच्छा तरीका है बातचीत। संवाद के जरिए आप अपने बीच के मनमुटाव को दूर कर सकते हैं। दोनों में से कोई भी संवाद की शुरुआत कर सकता है। एक-दूसरे से बातचीत के जरिए अपनी भावनाओं को साझा करें और कहां कमियां रह गई है, इस बात पर विचार करें।
3 of 4
relationship
- फोटो : pixa
रिलेशनशिप में आपस में किसी को भी चलताऊ न लें। अगर आपका पार्टनर आपके लिए कुछ कर रहा है तो उसे अहमियत दें। अहमियत देने से रिश्ते और ज्यादा मजबूत होते हैं और आपसी प्यार भी बढ़ता है। अगर आपका पार्टनर आपके प्रति प्यार जता रहा है तो उसकी भावनाओं की कद्र करें। बिना सम्मान के कोई भी रिश्ता नहीं चलता है। रिश्ते में एक-दूसरे को सम्मान देने से ही प्यार बढ़ता है। इसलिए हमेशा एक-दूसरे को सम्मान दें। जमकर एक-दूसरे की तारीफ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
relationship
- फोटो : pixa
अगर आपसे कोई गलती हुई है तो उसे फौरन स्वीकार कर लें। इससे आपका रिश्ता और ज्यादा मजबूत होगा और दरार नहीं आएगी। अक्सर हम अपनी गलतियों को कभी नहीं मानते और दूसरे की गलती स्वीकार कराने में ही पूरा वक्त लगा देते हैं। इससे रिश्ते कमजोर होते हैं।रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए एक-दूसरे को भरपूर वक्त देने के साथ ही अपने शौकों को एक-दूसरे के साथ साझा करें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।