Relationship Tips: शादी का रिश्ता किसी भी लड़के और लड़की के लिए बेहद खास होता है। इस नए रिश्ते में जुड़ने से पहले हर किसी के दिल में तमाम सवाल होते हैं। खासतौर पर यदि शादी अरैंज मैरिज हो, तब तो लड़का और लड़की दोनों काफी घबराए रहते हैं।
Relationship Tips: शादी के लिए हां करने से पहले होने वाले पार्टनर से जरूर पूछें ये सवाल
शादी के बाद आपको अपने साथी के साथ जीवनभर का वक्त बिताना होता है, इसलिए जरूरी है कि आप दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह से समझें और जानें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के लिए कोई प्रेशर तो नहीं है ?
ये सवाल सबसे अहम माना जाता है, क्योंकि भारत देश में अक्सर लड़के और लड़कियां घरवालों की खुशी के लिए शादी के तैयार हो जाते हैं। ऐसे में बातों-बातों में होने वाले पार्टनर से ये सवाल अवश्य करें। जब वो इसका जवाब दे रहे हों तो उनके हाव-भाव को समझें। यदि जवाब आता है कि कोई प्रेशर नहीं है तब तो अच्छा है, लेकिन यदि कोई कहता है कि घरवालों का दवाब है तो बखेड़ा न करते हुए शांति से बात को वहीं खत्म कर दें।
आपका करियर के प्रति दृष्टिकोण क्या है?
शादी के बाद आपको और आपके पार्टनर को एक-दूसरे के करियर और काम की प्राथमिकताओं का सम्मान करना होगा। ऐसे में ये सवाल जानने में मदद करता है कि आपके पार्टनर का करियर कितना महत्वपूर्ण है और वे किस तरह से अपने काम को संभालने का सोचते हैं।
आपके जीवन के लक्ष्य और सपने क्या हैं?
ये सवाल यह जानने में मदद करेगा कि आपके पार्टनर के व्यक्तिगत और पेशेवर लक्ष्यों के बारे में क्या विचार हैं, और क्या वे आपके साथ अपने सपनों को साझा करना चाहते हैं। ये जरूरी नहीं है कि हर किसी के सपने आपके अनुसार हों, इसलिए कभी किसी को उसके सपनों से जज न करें।
आपके लिए रिश्ते में विश्वास और ईमानदारी का क्या महत्व है?
भरोसे और ईमानदारी के बिना कोई भी रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल सकता। ऐसे में इस सवाल से आप यह जान सकते हैं कि आपके पार्टनर के लिए ये मूल्य कितने महत्वपूर्ण हैं और वे इस पर कितना जोर देते हैं।