सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Alpine Divorce: डेटिंग की दुनिया का डरावना ट्रेंड अल्पाइन डिवोर्स, क्यों हो रहा है वायरल

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shivani Awasthi Updated Tue, 10 Mar 2026 05:09 PM IST
सार

Alpine Divorce : यह एक वायरल डेटिंग ट्रेंड है जिसमें एक व्यक्ति अपने पार्टनर को पहाड़ों या जंगल जैसे सुनसान इलाके में छोड़कर रिश्ता खत्म कर देता है। यह शब्द सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है और विशेषज्ञ इसे खतरनाक व भावनात्मक रूप से आघात पहुंचाने वाला व्यवहार मानते हैं। 

विज्ञापन
Relationship Trend Alpine Divorce Kya Hai Meaning And Effects in Hindi
अल्पाइन डिवोर्स - फोटो : Amar ujala

Alpine Divorce Kya Hai? आज के डिजिटल दौर में रिश्तों के नए-नए शब्द और ट्रेंड सामने आ रहे हैं। जैसे घोस्टिंग, ब्रेडक्रम्पिंग, सिचुएशनशिप आदि। इसी कड़ी में एक नया और चौंकाने वाला शब्द तेजी से चर्चा में आया है, अल्पाइन डिवोर्स (Alpine Divorce)।



यह शब्द सुनने में जितना सामान्य लगता है, इसके पीछे की कहानी उतनी ही खतरनाक और विचलित करने वाली है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस ट्रेंड ने रिश्तों, भरोसे और सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये सिर्फ सिर्फ एक इंटरनेट ट्रेंड नहीं, बल्कि आधुनिक रिश्तों के बदलते स्वरूप और उनमें बढ़ती असुरक्षा की झलक भी है। आइए जानते हैं अल्पाइन डिवोर्स क्या है, यह क्यों वायरल हो रहा है और इसके संभावित फायदे-नुकसान क्या हो सकते हैं।
 

Trending Videos
Relationship Trend Alpine Divorce Kya Hai Meaning And Effects in Hindi
अल्पाइन डिवोर्स क्या है? - फोटो : Adobe stock

अल्पाइन डिवोर्स क्या है?

अल्पाइन डिवोर्स एक वायरल डेटिंग टर्म है जिसका इस्तेमाल उस स्थिति के लिए किया जा रहा है जब कोई व्यक्ति अपने पार्टनर को पहाड़, जंगल या सुनसान इलाके में छोड़कर रिश्ता खत्म कर देता है।अक्सर यह घटना किसी हाइकिंग या एडवेंचर ट्रिप के दौरान होती है, जहां एक साथी दूसरे को अचानक अकेला छोड़ देता है। यह शब्द किसी कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा नहीं है, बल्कि सोशल मीडिया पर इस्तेमाल होने वाला एक प्रतीकात्मक शब्द है। कई मामलों में इसे एक खतरनाक और भावनात्मक रूप से आहत करने वाला व्यवहार माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship Trend Alpine Divorce Kya Hai Meaning And Effects in Hindi
अल्पाइन डिवोर्स ट्रेंड कैसे वायरल हुआ? - फोटो : Freepik

अल्पाइन डिवोर्स ट्रेंड कैसे वायरल हुआ?

यह शब्द सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटाॅक और X पर वायरल हुआ। एक महिला द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में बताया गया कि उसका पार्टनर उसे पहाड़ों पर हाइकिंग के दौरान अकेला छोड़कर चला गया। वीडियो को लाखों व्यूज़ मिले और लोगों ने इसी तरह के अनुभव साझा करने शुरू कर दिए। इसके बाद यह शब्द तेजी से इंटरनेट पर ट्रेंड करने लगा।

अल्पाइन डिवोर्स शब्द की उत्पत्ति

दिलचस्प बात यह है कि यह शब्द बिल्कुल नया नहीं है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार इसकी जड़ें 19वीं सदी की एक कहानी An Alpine Divorce से जुड़ी बताई जाती हैं, जिसमें एक व्यक्ति पहाड़ों पर अपनी पत्नी को मारने की साजिश रचता है। आज के दौर में यह शब्द रिश्तों के खतरनाक ब्रेकअप को दर्शाने के लिए इस्तेमाल होने लगा है।
 

Relationship Trend Alpine Divorce Kya Hai Meaning And Effects in Hindi
अल्पाइन डिवोर्स क्यों लोकप्रिय हो रहा है? - फोटो : pexel
अल्पाइन डिवोर्स क्यों लोकप्रिय हो रहा है?

सोशल मीडिया का प्रभाव

वायरल वीडियो और व्यक्तिगत अनुभवों की वजह से यह शब्द तेजी से ट्रेंड कर गया।

रिश्तों में बढ़ती जटिलता

आज के समय में कई लोग सीधे बातचीत करके रिश्ता खत्म करने के बजाय टालने या बचने की कोशिश करते हैं।

इंटरनेट की डार्क ह्यूमर संस्कृति

कई लोग इसे एक डार्क जोक या मीम के रूप में भी शेयर कर रहे हैं।
विज्ञापन
Relationship Trend Alpine Divorce Kya Hai Meaning And Effects in Hindi
अल्पाइन डिवोर्स का असर - फोटो : Adobe stock

अल्पाइन डिवोर्स का असर

ब्रेकअप का यह ट्रेंड विवादास्पद है, लेकिन कुछ लोग इसे प्रतीकात्मक रूप में देखते हैं।

  • कुछ लोग मानते हैं कि यह शब्द उन रिश्तों की पहचान करता है जहां भरोसा खत्म हो चुका है।
  • यह ट्रेंड रिश्तों के रेड फ्लैग समझने में मदद कर रहा है। साथ ही लोगों को रिश्तों में सुरक्षा और भरोसे के महत्व को समझाता है।
  • इससे जान का खतरा हो सकता है। किसी को पहाड़ या जंगल में अकेला छोड़ना गंभीर खतरे पैदा कर सकता है।
  • मानसिक आघात पहुंचता है। ऐसा अनुभव व्यक्ति को गहरे भावनात्मक तनाव और ट्रॉमा में डाल सकता है।
  • इस तरह के ट्रेंड लोगों में डर और अविश्वास पैदा कर सकते हैं।
  • इससे सोशल मीडिया का नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे ट्रेंड खतरनाक व्यवहार को सामान्य बना सकते हैं।


रिलेशनशिप विशेषज्ञों के अनुसार, किसी रिश्ते को खत्म करने का सबसे सही तरीका ईमानदार बातचीत और सम्मानजनक व्यवहार है। किसी को अचानक छोड़ देना या खतरनाक स्थिति में डालना न केवल गलत है, बल्कि कई मामलों में यह भावनात्मक या शारीरिक शोषण की श्रेणी में भी आ सकता है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed