Money Secrets Between Couples: रिश्ते भरोसे पर टिके होते हैं। लेकिन जब रिश्ते में पैसों को लेकर झूठ आ जाए तो यह धीरे धीरे भरोसे को कमजोर कर देता है। आज के समय में कई कपल्स के बीच एक नई समस्या तेजी से सामने आ रही है जिसे वित्तीय बेवफाई (Financial Infidelity) कहा जाता है। यह तब होता है जब कोई व्यक्ति अपने पार्टनर से पैसे, सैलरी, खर्च, कर्ज या सेविंग्स से जुड़ी जानकारी छुपाता है। शुरू में यह छोटी बात लग सकती है, लेकिन समय के साथ यह रिश्ते में बड़ी दरार पैदा कर सकती है।
Partner Hiding Salary: क्या आप भी पार्टनर से छुपाते हैं अपनी सैलरी? जानिए कैसे बिगाड़ सकता है ये आपका रिश्ता
Financial Infidelity in Relationship: वित्तीय बेवफाई धीरे-धीरे रिश्ते को कमजोर कर देती है। इसलिए अगर आप अपने पार्टनर से सैलरी, खर्च या पैसे से जुड़ी जानकारी छुपा रहे हैं, तो बेहतर होगा कि समय रहते खुलकर बात करें।
लोग पार्टनर से पैसे क्यों छुपाते हैं?
अपने पार्टनर के सामने सैलरी, खर्च या निवेश से जुड़ी जानकारी छुपाने के कई कारण हो सकते हैं। कई बार लोग जानबूझकर नहीं बल्कि कुछ कारणों से ऐसा करने लगते हैं। जैसे,
झगड़े से बचने के लिए
कुछ लोग सोचते हैं कि अगर वे अपनी सैलरी या खर्च बताएंगे तो पार्टनर नाराज़ हो सकता है, इसलिए वे चीजें छुपा लेते हैं।
आर्थिक आज़ादी बनाए रखने के लिए
कुछ लोगों को लगता है कि अगर पार्टनर को सब पता होगा तो उनकी फाइनेंशियल फ्रीडम खत्म हो जाएगी।
ज्यादा खर्च या कर्ज छुपाने के लिए
कभी-कभी लोग खरीदारी, कर्ज या क्रेडिट कार्ड बिल छुपाने के लिए भी सच्चाई नहीं बताते।
असुरक्षा या तुलना का डर
अगर एक पार्टनर ज्यादा कमाता है, तो दूसरा व्यक्ति कम सैलरी की वजह से असहज महसूस कर सकता है।
वित्तीय बेवफाई रिश्ते को कैसे नुकसान पहुंचाती है?
भरोसा टूट जाता है
रिश्ते की सबसे बड़ी नींव भरोसे पर टिकी होती है। जब पार्टनर को पता चलता है कि उनसे पैसे छुपाए गए हैं, तो भरोसा टूट जाता है।
बार-बार झगड़े शुरू हो जाते हैं
पैसों से जुड़े मुद्दे पहले ही रिश्तों में सबसे बड़ा तनाव पैदा करते हैं। जब इसमें झूठ जुड़ जाए, तो झगड़े और बढ़ जाते हैं।
भविष्य की प्लानिंग प्रभावित होती है
अगर दोनों पार्टनर को एक-दूसरे की सही आर्थिक स्थिति नहीं पता होगी, तो भविष्य से जुड़ी योजनाओं पर असर पड़ता है। घर खरीदना, निवेश करना और बच्चों की शिक्षा की योजना जैसी चीजें सही तरीके से प्लान नहीं हो पातीं।
भावनात्मक दूरी बढ़ जाती है
जब एक व्यक्ति को लगता है कि उससे कुछ छुपाया जा रहा है, तो रिश्ते में दूरी और असुरक्षा बढ़ने लगती है।
वित्तीय बेवफाई के संकेत
वित्तीय बेवफाई के कुछ लक्षण हैं। अगर आपको अपने रिश्ते या पार्टनर में ये संकेत दिखे तो समझ जाइए कि आपके रिश्ते में सावधान रहने की जरूरत है।
-
पार्टनर अपने खर्च के बारे में खुलकर बात नहीं करता
-
बैंक स्टेटमेंट या सैलरी की जानकारी छुपाई जाती है
-
अचानक कर्ज या क्रेडिट कार्ड बिल सामने आना
-
पैसे से जुड़े सवालों से बचना
ये सभी वित्तीय बेवफाई के संकेत हो सकते हैं।
वित्तीय बेवफाई से बचने के लिए क्या करें?
खुलकर बातचीत करें
रिश्ते में पैसे को लेकर ईमानदार बातचीत बेहद जरूरी है। फाइनेंशियल गोल्स साथ में तय करें। जैसे, बचत, निवेश और खर्च की योजना पर बात करें।
पारदर्शिता बनाए रखें
दोनों पार्टनर को एक-दूसरे की आर्थिक स्थिति की जानकारी होनी चाहिए। एक दूसरे के सामने पैसों व खुद को वित्तीय स्थिति को पारदर्शी रखें।
बजट बनाएं
एक मासिक बजट बनाकर खर्च और सेविंग्स को मैनेज किया जा सकता है। समस्या का निवारण करें ना कि समस्या को छुपाएं
कमेंट
कमेंट X