फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The audience was deeply moved upon hearing the enchanting devotional song.

Lucknow News: मनमोहक भजन सुनकर भाव विभोर हुए श्रोता

Mon, 17 Aug 2026 02:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
The audience was deeply moved upon hearing the enchanting devotional song.
मनमोहक भजन सुनकर भाव विभोर हुए श्रोता
लखनऊ। श्री दादी परिवार लखनऊ की ओर से झुंझुनूं वाली दादी का झूला उत्सव शनिवार को निरालानगर के एक होटल में धूमधाम से मनाया गया। झूला उत्सव की शुरूआत दादी मां की पूजा-अर्चना करने के बाद सुबह 10 बजे श्री नारायणी चरित्र मानस महामंगल पाठ से हुई। पाठ को जयपुर के सोनम-रवीश सोनी ने अपने मधुर स्वरों में संपन्न कराया। शाम को भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें हैदराबाद से आईं प्रियंका गुप्ता ने भजन सुनाए। दादी परिवार के महामंत्री सुनील तुलस्यान ने बताया कि पूरे दिन दादी मां के भक्तों ने छप्पन भोग, सवामानी एवं पवन मिश्रा ने भजन सुनाकर दादी को खूब रिझाया। दादी परिवार के संरक्षक विधायक डाॅ. नीरज बोरा, भारत भूषण गुप्ता, संजीव अग्रवाल, पुष्पा डालमिया, गिरजा शंकर अग्रवाल, पदम बंसल, संजय बंसल, आशीष अग्रवाल व अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष बजरंग अग्रवाल आदि मौजूद रहे। ढ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed