फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow University: Second campus gets Vice-Chancellor's office; commuting hassle to reduce.

लविवि : द्वितीय परिसर को मिला कुलपति कार्यालय, घटेगी भागदौड़

Mon, 17 Aug 2026 02:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Lucknow University: Second campus gets Vice-Chancellor's office; commuting hassle to reduce.
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर द्वितीय परिसर में नए कुलपति कार्यालय का उद्घाटन करते कुलपति प्रोफेसर
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के द्वितीय परिसर के विद्यार्थियों को अब प्रशासनिक कामों के लिए प्रथम परिसर की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। सीतापुर रोड स्थित द्वितीय परिसर में विश्वविद्यालय का नया कुलपति कार्यालय शुरू हो गया है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि अब वे सप्ताह में कम से कम दो दिन नियमित रूप से द्वितीय परिसर स्थित कार्यालय में बैठेंगे।
विज्ञापन

कुलपति की नियमित प्रशासनिक मौजूदगी से द्वितीय परिसर के विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों की समस्याओं का मौके पर ही त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सकेगा। साथ ही शैक्षणिक जरूरतों और विकास कार्यों की भी वहीं से निगरानी हो सकेगी।
विज्ञापन

जरूरी काम के लिए मुख्य परिसर तक जाना पड़ता था : द्वितीय परिसर में इंजीनियरिंग, मेडिकल और लॉ जैसे पाठ्यक्रम संचालित होते हैं और यहां बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। अब तक जरूरी प्रशासनिक कार्यों के लिए विद्यार्थियों को द्वितीय परिसर से प्रथम परिसर आना-जाना पड़ता था। इससे समय के साथ आर्थिक बोझ भी बढ़ता था। नए कार्यालय के शुरू होने से छात्रों को अपने परिसर में ही प्रशासनिक समाधान मिलने की राह आसान होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed